अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं का आर्थिक,राजनीतिक,सामाजिक रुप से करें सशक्त: रविन्द्र मांदड़

1177 0

रामपुर(मुजाहिद खान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सभी रामपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस थीम के अंतर्गत महिला दिवस मनाया जाता है महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम लोग विशेष प्रयास कर सके। समाज के रूप में,परिवार के रूप में और व्यक्तिगत रूप में हम लोग उस प्रयास को करें।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यही है कि महिलाओं का आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सभी प्रकार से सशक्तिकरण करें। जो निर्णय लेने की क्षमता है योग्यता है उनको विकसित करने दें और उसका समायोजन भी निर्णय लेने में करें।इसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से मिशन शक्ति अभियान पहले से चलाया जा रहा है और 8 मार्च को भी व्यापक स्तर से उसको पूरे प्रदेश स्तर के साथ जनपद स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

नारी समाज की वह शक्ति, जिसके लिए कुछ भी असंभव नहीं : अर्जुन गौड़

मुख्यमंत्री के स्तर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उसका लाइव प्रसारण होगा।और सभी विभाग की जिम्मेदारी भी तय की है उनके प्रतिभागी इस दिवस में साथ रहेंगे। इसके साथ साथ अगले 7 दिनों में जिला प्रशासन की अपील यह है कि अधिक से अधिक योजनाओं में जागरूकता कार्यक्रम तो करेंगे ही उसके साथ-साथ लाभार्थी परक जो योजनाएं हैं। उसका लाभ भी महिलाओं को मिले उसको लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। जिले की सभी तहसील सभी थाने और विकास विभाग के जो कार्यालय हैं सभी लोग इसमें मुस्तैद रहेंगे।

आज तक की जो लाभार्थी परक योजनाएं हैं। उसमें क्या प्रगति है उसके बाद अगले 7 दिन में जो गतिविधियां है। उसमें क्या प्रगति होगी उसको लेकर रिव्यू करेंगे। इसके अलावा सभी जिले वासियों से डीएम ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रतिभागी इन सभी गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रम में हो। साथ ही यह संदेश आप भी दे और संदेश को आगे समाज में भी प्रसारित करें। इसके साथ साथ आपके संज्ञान में जो लाभार्थी समूह हो सकते हैं। जिनको अलग-अलग योजनाओ का लाभ दिला सकते हैं उन को प्रेरित करें कि वह संबंधित कार्यालयों में आकर आवेदन करें और हमारी कोशिश रहेगी अगले 7 दिनों में उन सभी को तय समय में उन योजनाओं का लाभ मिले।

Related Post

CM Dhami

नेशनल गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

Posted by - December 5, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ध्वज…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और प्रचार रथ को दिखाई झंडी

Posted by - December 26, 2024 0
हल्द्वानी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार…
AK Sharma

GIS और G-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने की प्रदेश की स्वच्छता एवं व्यवस्थापन की प्रशंसा

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में मीडिया को संबोधित करते…
CM Vishnudev Sai

गृह मंत्री शाह का एडिटेड वीडियो, मुख्यमंत्री साय ने दी कांग्रेस को चेतावनी

Posted by - April 29, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…