Emergency landing of air ambulance in Kedarnath

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

230 0

देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का सरकारी हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है जिसका पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश का एक सरकारी हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ। राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोग, जिसमें पायलट भी शामिल था, सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ (Kedarnath) पहुंचा था। लैंडिंग से ठीक पहले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीपैड से लगभग 10 मीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। इस दौरान हेलिकॉप्टर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

हेलिकॉप्टर की इस सफल इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Post

CM Nayab Singh

मनोहर की राह पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना

Posted by - July 29, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) वैसे तो सरेआम बोल चुके हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व…
CM Dhami

आलराउंडर की ख्याति प्राप्त कर चुके मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर धमक

Posted by - May 31, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव में भाजपा के सबसे व्यस्त स्टार प्रचारकों में से…
पुलवामा आत्मघाती ​हमला

Flashback 2019: पुलवामा आत्मघाती ​हमला 45 जवान शहीद, मोदी बोले-बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर…
CM Dhami

निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्ड: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र के…