जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों के फोन और कीमती समान चोरी

1412 0

नई दिल्ली। वह स्टेडियम जो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों का हिस्सा रह चुका है, वहां से बहुत ही शर्मनाक घटना के घटित होने की खबर सामने आई है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुक्रवार को एक स्थानीय फुटबॉल लीग मैच में खिलाड़ियों का सामना उनके ड्रेसिंग रूम से चोरी हो गया।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली फुटबॉल लीग के एक मैच में दिल्ली यूनाइटेड और सिटी एफसी का मैच था, जिसमें दिल्ली यूनाइटेड की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। लेकिन जब खिलाड़ी मैच जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटे तो बंद लॉकर से उनके कीमती सामान गायब थे।

12 खिलाड़ियों के फोन, बटुआ और बैग तक चोरी हो गए थे। खिलाड़ियों के मुताबिक मैच से पहले उन्होंने अपने-अपने सामान को ड्रेसिंग रूम में मौजूद लॉकर में रख दिया था और उसे लॉक कर दिया था।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग पर आज से लगेगी रोक, लागू हुए रिजर्व बैंक के नए नियम

लॉकर की चाभी भी टीम के मैनेजर के पास थी जो खुद टीम के साथ ही डगआउट में बैठे हुए थे। खिलाड़ियों ने इस पूरे घटना की शिकायत सम्बंधित अधिकारियों और पुलिस से कर दी है और इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है।

गौरतलब हो कि इस विश्वस्तरीय स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम के अंडर-17 वर्ल्ड कप के मैचों समेत इंडियन सुपर लीग के कुछ मैचों का आयोजन भी हो चुका है।

Related Post

Medical College

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में हुई सेंट्रल लैब की हुई स्थापना, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित

Posted by - May 30, 2022 0
लखनऊ। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की मुहिम को तेज करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने फिरोजाबाद जिले के…
Kuldeep singh swngar wife

पंचायत चुनाव में BJP ने रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Posted by - April 9, 2021 0
उन्नाव। जिले में 51 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को…