Elephants

कटहल खाने गांव में घुसे हाथी, मच गई त्राहि-त्राहि, कई घर नष्ट, 1 की मौत

508 0

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पका हुआ कटहल गांव के काल बन गया। कुनकुरी वन परिक्षेत्र में रविवार को कटहल खाने के लिए गांव में घुसे हाथियों (Elephants) के दल ने दो भाइयों पर हमला बोल दिया। जिसमे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। वन अमला अब गांवों से पके कटहल बाहर फिंकवा रहे हैं। जशपुर के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में 3 हाथियों (Elephants) का दल विचरण कर रहा है।

शनिवार रात इन हाथियों का दल कुनकुरी विकासखण्ड मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित खारिझरिया पहुंचा। इनमें से एक हाथी टाटीझरिया बस्ती पहुंचा और वहां दो घरों को तोड़ दिया, इसके बाद घर के लोगों ने किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर अपनी जान बचाई। हाथी गांव के ही अब्राहम तिग्गा के मकान के पास पहुंचा और पेड़ से पका कटहल तोड़कर कटहल खाने लगा।

14000 से अधिक कृषक मित्र कर रहे आंदोलन, कमीशन से नहीं चलेगा घर

इसी दौरान दो भाई घर से निकले और टार्च की रोशनी से हाथी को भगाने लगे जिससे हाथी गुस्से में आ गया और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। घटना में एक भाई अथनस तिग्गा को हाथी ने सूंड से उठाकर झाड़ियो में फेंक दिया। वहीं दूसरे भाई अनुज तिग्गा को सूंड में पकड़कर कुछ दूर ले जाकर पटक पटककर मार दिया, जिसमे युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में लगे कटहल के पेड़ों से कटहल को तुड़वा रही है।

मुस्लिम परिवार बना मिसाल, हिंदू दोस्त को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

Related Post

मोदी और रामनाथ कोविंद ने ली स्वाथ्य की जानकारी

PM मोदी ने ली रामनाथ कोविंद के स्वाथ्य की जानकारी

Posted by - March 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी…
कांग्रेस का सत्याग्रह

नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह है आज, राहुल-प्रियंका ने लोगों से की ये अपील

Posted by - December 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया रूद्राक्ष के पौधे का रोपण

Posted by - July 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन परिसर हरिद्वार में एक पेड़ मां के…
जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र सरकार विवादः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, चार लोगों को नोटिस जारी

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई टल गई है। सोमवार सुबह साढ़े 10…