Electricity Bill

मोबाइल ऐप से विद्युत बिल भुगतान हुआ और आसान

154 0

लखनऊ: योगी सरकार की डिजिटल भारत को बढ़ावा देने की पहल के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल (Electricity Bill) के भुगतान के लिए डिस्कॉम के स्थान पर यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम चयन करना होगा।

अब केवल यूपीपीसीएल और जिले का चयन आवश्यक

भीम ऐप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अमेज़न पे जैसे प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन बिल (Electricity Bill) भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को अब सिर्फ यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम चुनना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी।

गलत डिस्कॉम भरने की समस्या से मिलेगी राहत

पूर्व में उपभोक्ताओं को डिस्कॉम का चयन करना पड़ता था, जिसमें गलती की संभावना बनी रहती थी। गलत डिस्कॉम भरने से भुगतान में परेशानी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए यूपीपीसीएल ने यह बदलाव किया है।

वेबसाइट पर पहले से लागू, ऐप्स में भी नई व्यवस्था

यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे विभिन्न मोबाइल ऐप्स पर भी लागू कर दिया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं के लिए पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं ताकि वे नई प्रक्रिया को आसानी से अपना सकें।

अगले माह से पूरी तरह लागू होगी नई व्यवस्था

यूपीपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने से केवल नई व्यवस्था ही मान्य होगी। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

Related Post

BJP

यूपी के 8 नए जिला बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को रानीडीहा, खोराबार में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला की तैयारियों…
Achievements of Yogi Government in Energy Sector

उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर। उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक नया इतिहास रचा…
PM Modi

लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री (PM Modi) सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर…
CM Yogi

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनुष्ठानिक कार्यक्रम की…