Plantation

शनिवार को 30 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाएगी योगी सरकार

289 0

लखनऊ। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) 35 करोड़ पौधे लगाएगी। इसमें से 30 करोड़ पौधे शनिवार व शेष 5 करोड़ पौधे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लगेंगे। योगी सरकार ने प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाने का भी लक्ष्य रखा है। इसके लिए जनसहयोग भी जरूरी है। योगी सरकार के मंत्री भी शनिवार को विभिन्न जनपदों में पौधरोपण (Plantation) करेंगे।

विभागवार तय किया गया लक्ष्य

योगी सरकार (Yogi Government) सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। 35 करोड़ पौधे के लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़, कृषि को 2.50 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.28 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, नगर विकास को 35 लाख, उच्च शिक्षा को 18 लाख, रेशम को 14 लाख, लोक निर्माण, रेलवे व जलशक्ति को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग को 9 लाख, औद्योगिक विकास व माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठ-आठ लाख, गृह-पशुपालन को सात-सात लाख, ऊर्जा व सहकारिता को छह-छह लाख, आवास विकास, रक्षा व प्राविधिक शिक्षा को पांच-पांच लाख, श्रम व परिवहन विभाग को तीन-तीन लाख पौधरोपण (Plantation) का लक्ष्य दिया गया है।

18 मंडलों में भी लगेंगे पौधे, सर्वाधिक लखनऊ मंडल में

अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मिर्जापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।

पौधरोपण (Plantation) के लिए इन भूमि का किया गया चयन

योगी सरकार (Yogi Government)ने अफसरों को निर्देश दिया है कि पौधरोपण हर जगह हो, जिससे पूरे प्रदेश में हरियाली लहलहाए। वन भूमि, ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे व नहरों के आसपास, विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर भूमि, रक्षा-रेलवे की भूमि, चिकित्सा संस्थान-शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों का सहयोग लेते हुए उनकी भूमि, नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधरोपण (Plantation) कर यूपी को हरा-भरा किया जाए।

पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम में शामिल होंगे योगी सरकार के मंत्री

शनिवार को होने वाले पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रायबरेली व बाराबंकी, काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व वन-पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना बिजनौर व मुजफ्फरनगर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या व अमेठी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ व गोरखपुर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी व जालौन, वन-पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक सहारनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य मंत्री भी विभिन्न जनपदों में पौधरोपण (Plantation) करेंगे।

Related Post

आशुतोष टण्डन

स्लम में रहने वालों को रोजगार व आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: आशुतोष टण्डन

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास संसदीय कार्य एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रदेश…
Jagadguru Rambhadracharya

महाकुंभ 2025 में अमृतयोग का साक्षात अनुभव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 को अब तक का सबसे सुंदर, दिव्य और अविस्मरणीय…

यूपी चुनाव को लेकर बोले मुनव्वर राणा, ओवैसी की मदद से योगी बने सीएम तो छोड़ दूंगा यूपी

Posted by - July 17, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने इसी बीच एक…
Ashutosh Tandon

वर्तमान में लखनऊ विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : आशुतोष टंडन

Posted by - December 24, 2021 0
लखनऊ शहर में 857 पार्काे में सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्याे का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल…