AK Sharma

विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पूर्णतः समर्थन

199 0

लखनऊ: विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामवीर सिंह ने ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) को पूर्णतः समर्थन देते हुए पत्र के माध्यम से बताया कि संघ ने लगातार 20 वर्षों से कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु एवं कार्पोरेशन के निजीकरण के खिलाफ पुरजोर तरीके से सविधान के अनुरूप समय-समय पर प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज किया है।

किन्तु निजीकरण के विरोध के नाम पर संघर्ष समिति द्वारा किया गया आंदोलन कुछ बड़े नेताओं को राजनीतिक लाभ की दिशा मे मोड़ा जा रहा है। इस आंदोलन का स्वरूप निजीकरण या कर्मचारीयों की समस्याओं से अलग प्रतीत हो रहा है।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) पर लगाए गए आरोप पूर्णतः गंदी राजनीति से प्रेरित हैं। यह एक सोची-समझी और पूर्व नियोजित राजनैतिक साजिश है। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ पूरी तरह ऊर्जा मंत्री के साथ है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने जिस शालीनता, सरलता और सक्षमता के साथ पिछले 3 वर्ष में विभाग का नेतृत्व किया है वह अवर्णनीय और अतुलनीय है। हम इसकी प्रशंसा के साथ उन्हें अपनी शुभकामना देते हैं।

“विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ को यह आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) कर्मचारी हित / जनहित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लें जिससे ऊर्जा क्षेत्र में समरसता / सद्भावना का विकास हो एवं उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने में एक कदम और अग्रसर हो सके ।

Related Post

Eid-ul-Azha

सीएम योगी के मार्गदर्शन में आगामी पर्वों के आयोजन में स्वच्छता और सामंजस्य पर रहेगा विशेष जोर

Posted by - June 3, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रदेश के नगर विकास विभाग ने आगामी पर्वों और विश्व…
Mukhyamantri Apprenticeship Promotion Yojna

2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हाल ही…
CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत…

मंदिर की लाइट कटी तो भड़क गए BJP नेता, अधिकारी को फोन कर कहा- सस्पेंड होना है क्या

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी धाम में जन्माष्टमी के दिन बिजली काट दी गयी थी। इसी दौरान…