राहुल ,पीएम , अमित

राहुल-मोदी-शाह के बयानों को लेकर चुनाव आयोग आज करेगा फैसला

1003 0

नई दिल्ली। पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर मंगलवार यानी आज चुनाव आयोग उचित एक्शन लेगा। तीनों नेताओं पर कुल 11 मामलों में सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें :-सस्पेंस के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार, अब पीएम के सामने बर्खास्त जवान 

आपको बता दें छह मामले पीएम पर दो अमित शाह और तीन मामले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हैं।ये शिकायतें कई हफ्तों से लंबित है, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस ने इस मामले को बढ़-चढ़कर उठाया है और कई बार चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को इसी मुद्दे पर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में फरियाद लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ें :-पीएम की तो हमेशा फिसलती है जुबान, मेरी एक बार फिसली तो मैं माफ़ी मांगू … 

जानकारी के मुताबिक स मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि आयोग को 24 घंटे के भीतर पीएम मोदी और अमित शाह के ऊपर एमसीसी उल्लंघन में कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाए।वहीँ उपनिर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामलों की जांच के बाद शिकायतों पर सुनवाई 1 मई को होगी।

Related Post

रक्षा उद्योग में सक्रिय भागीदारी के लिए निजी क्षेत्र को आमंत्रित करता हूं – राजनाथ सिंह

Posted by - October 4, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मैं निजी सेक्टर से कहना चाहूंगा…
मिल्खा सिंह

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह 90 साल के हुए, ये ख्वाहिश अभी तक है अधूरी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। ‘फ्लाइंग सिख’ नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिल्खा…
अक्षय ,पीएम मोदी , ट्विंकल खन्ना

अक्षय के सामने पीएम ने किया ट्विंकल का जिक्र, अब एक्ट्रेस ने बोली ये बात

Posted by - April 24, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पीएम  मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल के ट्वीट्स का जिक्र करते…