आजम खान आचार संहिता उल्लंघन मामले में फिर फंसे, EC ने लगाया 48 घंटे का बैन

933 0

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान मामले में चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

आजम पर यह प्रतिबंध बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा

एक बार फिर चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आजम खान को 48 घंटे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अब आजम खान 48 घंटों तक चुनाव प्रचार या अन्य सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह प्रतिबंध बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :-CJI यौन उत्‍पीड़न मामला : पीड़िता का इन्‍क्‍वारी पैनल के सामने पेश होने से इनकार 

आजम खान ने दी थी अधिकारियों को  धमकी

आजम खान ने अधिकारियों को लेकर धमकाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बता दें कि सपा नेता ने कहा था कि यहां जिले के अधिकारी लोगों को धमका रहे हैं कि वह वोट देने के लिए न जाएं। पूरे देशभर में रामपुर एकमात्र ऐसा शहर है जहां एक खास वर्ग के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वे मतदान न कर सकें। उनके दुकानों को लूटा जा रहा है, उसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-शास्‍त्री भवन में लगी आग : राहुल बोले – मोदी जी आप फाइलें जलाकर बच नहीं सकते 

चुनाव आयोग ने आजम के बयान को माना भड़काऊ

चुनाव आयोग ने खान के बयान को काफी भड़काऊ माना है। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि आजम ने जिला चुनाव तंत्र और धर्म को लेकर बेहद भड़काऊ भाषण दिया है, ताकि चुनाव में ध्रुवीकरण किया जा सके। यह सिर्फ उसी संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं था जहां उन्होंने भाषण दिया, बल्कि डिजिटल युग में सूचनाओं के तेज फैलाव के कारण अन्य क्षेत्रों तक भी यह बात गई। बता दें कि चुनाव आचार संहिता के मामले में आजम खान पर चुनाव आयोग पहले भी 72 घंटे का प्रतिबंध लगा चुका है।

Related Post

यूपी चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार अहम, जितिन प्रसाद के सहारे ब्राह्मण वोट साधने का प्रयास

Posted by - September 26, 2021 0
लखनऊ। यूपी में आज रविवार शाम को कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए…
cm yogi

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी विचारधारा की जीत: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आादित्यनाथ (CM Yogi) से मिलकर…
Amit Shah

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग, केंद्र इसे मजबूत करेगी: अमित शाह

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा (Cyber security…