एक हफ्ते में दो हाई प्रोफाइल किडनैपिंग

494 0

उत्तरप्रदेश में एक बार फिर से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। हफ्ते भर के अंदर हुई दो हाई प्रोफाइल किडनैपिंग हो गई है। गुरुवार रात को अपराधियों ने कन्नौज के खाद व्यापारी का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। व्यापारी की बरामदगी के लिए पुलिस ने अपनी टीम सक्रिय कर दी है।

वहीं दूसरी घटना आगरा में हुई थी। जहां मंगलवार को वरिष्ठ डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को अगवा कर लिया गया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें बचा लिया है। इस पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा- कल ही काशी में PM ने यूपी की कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी। अब अपने शब्दों को मोदी जी को शायद वापिस लेना पड़े।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कन्नौज में खाद का व्यापार करने वाले व्यापारी विकास गुप्ता के भाई के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खाद लेने की बात कही। जब विकास गुप्ता खाद देने पहुंचे तो बोलेरो सवार छह से ज्यादा अपराधियों ने विकास गुप्ता का अपहरण कर लिया। विकास गुप्ता के साथ ही खाद की बोरी को गाड़ी में लाद रहे असलम का भी अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ताओं ने असलम के फोन से विकास के परिवार वालों को फोन कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। साथ ही व्यापारी की बरामदगी के लिए भी पुलिस ने अपनी टीम सक्रिय कर दी है।

हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता

वहीं दूसरी घटना आगरा में हुई। जहां मंगलवार को वरिष्ठ डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को अगवा कर लिया गया था। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की कार धौलपुर के पास मिली थी। कार मिलने के बाद पुलिस ने धौलपुर और आसपास के जंगलों में खोजबीन शुरू कर दी थी। हालांकि बुधवार को पुलिस ने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। अपराधियों ने पांच करोड़ की फिरौती के लिए डॉक्टर का अपहरण किया था।

Related Post

CM Yogi

यूपी टी20 लीग युवाओं के लिए बेहतर, प्रदेश में बन रहे कई क्रिकेट स्टेडियम- सीएम योगी

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रीमियर टी20 लीग का भव्य समापन शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में…
cm yogi

उत्तर प्रदेश नए भारत का मॉडल राज्य बनकर उभरा है: सीएम योगी

Posted by - September 5, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग-2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया।…
Yogi Adityanath

विधान परिषद के चुनाव में 36 में से 36 सीटें भाजपा जीते, ये हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है। मैं जीत के लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद करता…
PM Modi

निवेशकों से पीएम मोदी की अपील- यूपी में करें निवेश, यह विकास के नए आयाम गढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित…