road accident

बस और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

472 0
लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए सड़क हादसे (Road Accident) में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसकी पुष्टि एडीएम संजय कुमार सिंह ने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने हादसे पर दुख जताया है।

एडीएम सिंह ने कहा कि यह हादसा बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

UP Skill Quest

यूपी की औद्योगिक प्रगति से युवाओं को जोड़ने का अवसर होगा “यूपी स्किल क्वेस्ट 2023”

Posted by - August 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रही औद्योगिक प्रगति के प्रति प्रदेश के युवाओं और आम लोगों को जागरूक करने और…
CM Yogi visited and worshipped Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के…
Operation Kayakalp

सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के…