cm yogi

साइबर सेल का हो प्रभावी इस्तेमाल: सीएम योगी

403 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि साइबर अपराध के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जोन एवं जिला स्तर पर गठित की गयी साइबर सेल का प्रभावी उपयोग किया जाए।

अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के साइबर क्राइम, सतर्कता अधिष्ठान एवं राज्य विशेष अनुसंधान दल के कार्यों की समीक्षा करते हुये श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न पोर्टल्स का उपयोग किया जाए। साथ ही, इन पोर्टल्स के प्रभावी उपयोग के लिए पुलिस विभाग के कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गति को तेज किया जाए। साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य विशेष अनुसंधान दल एवं सतर्कता अधिष्ठान को निर्देश देते हुए कहा कि लम्बित जांच/विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता एवं गोपनीयता के साथ पूरा किया जाए।

अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं पीएम कुसुम योजना का लाभ: सीएम योगी

सतर्कता अधिष्ठान प्रत्येक माह मुख्यमंत्री कार्यालय को इन जांच/विवेचनाओं से अवगत कराए। भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे लोगों की जांच कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जांच एजेंसियों के कार्मिकों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से दक्ष किया जाए तथा उनकी इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा किया जाए।

Related Post

Constitution Gallery

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराज के अंतर्गत त्रिवेणी मार्ग पर सजाई गई संविधान गैलरी (Constitution Gallery) का गुरुवार…
AK Sharma

विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसा समागम है, जो योजनाओं का लाभ लेने के लिए करता है प्रेरित: एके शर्मा

Posted by - December 27, 2023 0
बाराबंकी/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) बुधवार को बाराबंकी जनपद की विधानसभा- 270 दरियाबाद की ग्राम…
CM Yogi

क्रांतिकारियों के सम्मान में पहली बार कोई सीएम पहुंच रहा मेरठ

Posted by - May 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) क्रांति दिवस (Kranti Diwas) पर क्रांति धरा (मेरठ) पर मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…