अनिल अंबानी

यस बैंक मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को जारी किया समन

1404 0

बिजनेस डेस्क। आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को भी तलब करते हुए समन जारी किया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने आज सोमवार को दी है।

अधिकारियों ने कहा कि यस बैंक से लिए किए गए कर्ज में से जो खाते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में तब्दील हो गए, उनमें अनिल अंबानी के समूह की कंपनियां बड़े कर्जधारकों में हैं। इस कारण उन्हें ईडी के मुंबई कार्यालय में सोमवार को उपस्थित होने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अंबानी ने कुछ निजी कारणों से उपस्थित होने से छूट की मांग की है, और संभव है कि उन्हें नई तारीख दे दी जाए। बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनियों द्वारा यस बैंक से लिए गए कर्ज में 12,800 करोड़ रुपये एनपीए हो गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन सभी बड़ी कंपनियों के प्रमोटरों को बुलाया गया है जिनको दिए गए लोन एनपीए में तब्दील हुए। मामले में अधिकारियों ने कहा कि अनिल अंबानी का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ( PMLA ) के तहत दर्ज किया गया है। राणा कपूर फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

जयपुर मेट्रो का यह स्टेशन बना नारी शक्ति का जीता-जागता उदाहरण

अनिल अंबानी के समूह की कई कंपनियां उन बड़ी कंपनियों की लिस्ट में हैं, जिनको दिया गया कर्ज बैड लोन की लिस्ट में पहुंच गया है। इन कंपनियों ने यस बैंक से भी कर्ज लिया था। लेकिन इसे लौटाया नहीं। छह मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि यस बैंक से कर्ज लेने वालों में निम्ननलिखित कंपनियां प्रमुख हैं-

अनिल अंबानी ग्रुप

एस्सेल

आईएलफएस

डीएचएफएल

वोडाफोन

Related Post

Rahul Gandhi

भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं- राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2021 0
ऩई दिल्ली। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैक्सीन रणनीति नोटबंदी…
CM Dhami

परीक्षाओं के लिए अस्थायी प्रमाण विद्यालय से होंगे उपलब्ध, सीएम ने जारी किए निर्देश

Posted by - May 8, 2023 0
देहरादून। अब राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने…