raisins

ठंड दूर भगाने के लिए रोजाना जरूर खाएं इतने किशमिश

1789 0

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में वैसे तो ड्राई फूट्स खाने के बहुत फायदे हैं। लेकिन यदि आपको ज्यादा ठंड लगती है तो किशमिश (raisins) का सेवन जरूर करें। बता दें कि किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। बच्चों को किशमिश खिलाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और यादाश्त मजबूत होती है। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है

कब्ज से दिलाता है छुटकारा

किशमिश (raisins)  पानी में भिगोकर खाने से कब्ज दूर होती है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।

खून की कमी करे दूर

किशमिश (raisins)  में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। जिससे खून की कमी नहीं होती। आप में अगर खून की कमी है तो आप 7-10 किशमिश का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

सैफ अली खान पैटरनिटी लीव पर, जानें कब शुरू करेंगे ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग

ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलेगा

यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।

लीवर को बनाता है मजबूत

प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लीवर को सेहतमंद बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

Related Post

CM Mamta

बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी का नंदीग्राम में रोड शो,”जय श्रीराम” के लगे नारे

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज नंदीग्राम के बागबेड़ा में विशाल रोड शो कर रही…
ये बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं नर्स

ये बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनय छोड़ बन गईं नर्स, कोरोना पीड़ितों की कर रही है सेवा

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार तक देश में संक्रमित…
IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर ने विकसित की जल शुद्धिकरण की तकनीक

Posted by - March 11, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी) खड़गपुर (IIT Kharagpur) स्थित तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र जल शुद्धिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा…