भूकंप के झटके

रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई तीव्रता के साथ शिमला में महसूस हुए भूकंप के झटके

945 0

हिमाचल प्रदेश। आज सोमवार एक बार फिर से शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई है। जोकि पहले आए हुए भूकंप से काफी कम तीव्रता हैं। इसी कारण अधिकांश लोगों को भूकंप का एहसास नहीं हुआ। साथ ही इस भूकंप के आने से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।


बता दें कि इससे पहले तीन जनवरी को भी प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार भूकंप का झटका लगा। साफ मौसम के बीच लगातार डोल रही धरती से क्षेत्र में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है।

इससे पहले गुरुवार शाम 7:38 बजे भूकंप का झटका आया था, फिर शुक्रवार सुबह 10:46 बजे दोबारा झटका महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 आंकी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

स्लीप अटैक को आलस या थकान समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक 

अब छह से आठ जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।

Related Post

जॉन सिंगलटन

ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

Posted by - April 30, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क।ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 51 साल की उम्र में निधन…
CM Yogi

योगी कैबिनेट: अब शिक्षक बनने के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक लाना जरूरी

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में शासकीय सहायता…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

Posted by - April 22, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार…