पीएम को 'ब्लफमास्टर

संसदीय दल की बैठक के दौरान सोनिया ने पीएम को बताया ‘ब्लफमास्टर’

1391 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की जनरल बॉडी बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सच्चाई और पारदर्शिता को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “पिछले पांच साल के दौरान मोदी सरकार ने संविधान पर हमला किया है, संसद और संस्थाओं को कमजोर किया है और विरोधियों की आवाज दबाई है।

ये भी पढ़ें :-बजट सत्र के आखिरी दिन मुलायम का पीएम को लेकर बयान 

आपको बता दें सोनिया गांधी ने बुधवार यानी आज कहा कि ‘‘धोखा, डींग और धमकी’’ इनके शासन के सिद्धांत हैं और कांग्रेस अपने राजनीतिक प्रतिद्वद्वियों से पूरी ताकत से लड़ेगी। बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि राहुल संगठन में नई ऊर्जा लेकर आए हैं

ये भी पढ़ें :-राफेल पर कैग रिपोर्ट: जेटली ने कहा- सत्यमेव जयते 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘हम नए आत्मविश्वास और निश्चय के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हमारी जीत ने नई आशा दी है।’’  इस बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।

 

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह ने स्वास्थ्य की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर ट्विट कर विराम…
कांग्रेस पार्टी ने 54 उम्मीदवारों का किया एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस पार्टी ने 54 उम्मीदवारों का किया एलान

Posted by - January 18, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधान चुनाव में 54 उम्मीदवारों का शनिवार को एलान कर दिया है। आदर्श शास्त्री…

जम्मू-कश्मीर का मुद्दा देश का मामला, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस – राजनाथ

Posted by - October 17, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी गुरुवार को भिवानी और महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित कटे हुए कांग्रेस…