MANISH SHISODIYA

तो अब दिल्ली में शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी गई

1063 0
नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए इंटरनेशनल सिस्टम बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब का समान वितरण होगा, लेकिन कोई नई दुकान नहीं खुलेगी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में बदलाव करके उन सब फैक्टर को हटाया जा रहा है, जिनकी वजह से शराब माफिया अपना अवैध कारोबार चला पाता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब का समान वितरण होगा, लेकिन कोई नई दुकान नहीं खुलेगी। दिल्ली में अब सरकारी शराब की दुकान नहीं होगी। दिल्ली में शराब की क्वालिटी चेक करने के लिए सरकार क्वालिटी चेक का अपना एक इंटरनेशनल सिस्टम बनाएगी।

दिल्ली में शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 (Drinking age in Delhi) कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र अब 21 साल होगी, इससे कम उम्र के व्यक्ति को ऐसी जगह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी,जहां शराब परोसी जाती है।

Related Post

CM Yogi

‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी

Posted by - April 20, 2026 0
लखनऊ। ‘आधी आबादी’ को उसका अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) स्वयं मोर्चा संभालेंगे। विपक्ष द्वारा नारी…
CM Nayab Singh

किसान कल्याण हमारी नीतियों का केंद्र, कांग्रेस कर रही राजनीतिकरण: सीएम नायाब सैनी

Posted by - January 28, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को कहा कि किसानों का कल्याण भाजपा सरकार…