ड्रीम गर्ल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ड्रीम गर्ल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जाने पांचवें दिन का कलेक्शन

863 0

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल चौथे दिन ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, वहीं पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल का जलवा बरकरार रहा। फिल्म ने पांचवें दिन यानि मंगलवार को 7.40 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि फिल्म के पांच दिन की कुल कमाई 70 करोड़ रुपए हो गई है।

बता दें पहले दिन शुक्रवार को ड्रीम गर्ल ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ 10 करोड़ की कमाई की। वहीं शनिवार को फिल्म ने 16.42 करोड़ रुपए कमाए, रविवार का दिन भी ड्रीम गर्ल के लिए अच्छा साबित हुई, फिल्म ने इस दिन 18.10 की कमाई की। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 7.43 करोड़ की कमाई कर 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ड्रीम गर्ल का पांचवें दिन का कलेक्शन शेयर किया है।

टोनी कक्कड़ और उर्वशी रौतेला का गाना ‘बिजली की तार’ रिलीज, देखे वीडियो 

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा नाम की लड़की का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि एक कॉल सेंटर में काम करती है। पूजा अपनी आवाज से कई लोगों का दिल चुरा लेती है। काम करते करते आयुष्मान खुराना को नुसरत भरुचा से इश्क हो जाता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल हो गई है।

ड्रीम गर्ल का निर्देशन राज सांदिल्य ने किया है। वहीं एकता कपूर और शोभा कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान, नुसरत के अलावा नवजोत सिंह, विजय राज और अन्नू कपूर का भी मजेदार रोल देखने को मिल रहा है।

Related Post

दिशा पाटनी की बैक फ्लिप

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video वायरल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह…

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में पूरा बॉलीवुड आया एक साथ

Posted by - December 10, 2018 0
  उदयपुर। बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ एक मंच पर वाकई क्या नज़ारा होगा ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुकेश अंबानी…

दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के करना चाहते हैं टुकड़े : स्मृति इरानी

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी…