Chirag Rathi

मास्टर चिराग राठी को डॉ. दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

1446 0

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां विधान भवन में असाधारण गणितीय प्रतिभावान मास्टर चिराग राठी (Chirag Rathi)  को सम्मानित किया। मास्टर चिराग राठी जनपद सहारनपुर के जिला सिंह इंटर कॉलेज नकुड़ के कक्षा – 11 के छात्र हैं वह 07 अंको तक की गणितीय गणना मौखिक रूप से कर लेते हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मास्टर चिराग राठी (Chirag Rathi) को एक टैबलेट तथा पुस्तकों का सेट प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मास्टर चिराग राठी की माता बाविता देवी तथा पिता नरेन्द्र सिंह को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। चिराग अद्वितीय प्रतिभा के धनी है, चिराग को 100 करोड़ तक के पहाड़े मौखिक रूप से याद हैं । बड़ी बड़ी गणनाएं बहुत कम समय में मौखिक रूप से कर देते हैं।

ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए सारा अली खान ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अभ्युदय योजना प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, पीसीएएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रदेश सरकार निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी। ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के तहत आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।

Related Post

CM Dhami

सीएम का बड़ा ऐलान: अब हर जिले का चयनित मेला बनेगा राजकीय मेला

Posted by - November 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक…
मुलायम सिंह यादव पीजीआई में भर्ती

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती

Posted by - November 13, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में भर्ती हो…
cm dhami

धामी सरकार प्रधानमत्री के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का करेगी भव्य आयोजन

Posted by - April 29, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” (Mann ki Baat) कार्यक्रम का 30 अप्रैल (रविवार)…