cm yogi

सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे डॉ. भीमराव आंबेडकर: सीएम योगी

439 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पी, वंचितों, शोषितों व महिलाओं के उत्थान हेतु आजीवन संघर्षशील बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे। उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय’ को समर्पित उनका जीवन लोकतंत्र की पाठशाला है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर भारत -पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस व अद्भुत नेतृत्व के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह दहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Post

CM Yogi

‘एक पेड़ मां के नाम’ की तर्ज पर चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जनांदोलन: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (लघु सिंचाई) की उच्चस्तरीय समीक्षा…
DGP Prashant Kumar

अखिलेश को यूपी पुलिस की नसीहत! डीजीपी बोले, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग न फैलाएं अफवाह

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव…
CM Yogi

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सीएम योगी का खौफ

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। 6 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़े अपराधों को कम करने, आरोपियों को…
Rahul Gandhi

किसानों के संकट और रोजगार की कमी पर मीडिया और पीएम दोनो हैं चुप – राहुल

Posted by - October 13, 2019 0
महाराष्ट्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार यानी आज महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को संबोधित किये…