Diya

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

461 0

लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 100% अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिया नामदेव (Diya Namdev) ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलम्बन के योगी मॉडल को शानदार कहा है। दिया ने कहा है कि एक समय था कि जब बेटियों को शाम होने के बाद घर से बाहर निकलने में डर बना रहता था, लेकिन अब योगी सरकार में डर नहीं लगता।

शामली शहर के मोहल्ला मनिहारन निवासी दिया नामदेव (Diya Namdev) सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माता बबिता, पिता पुष्पेंद्र और प्रधानाचार्या आशु त्यागी के साथ सीएम योगी का आशीर्वाद लेने आईं थीं। मुख्यमंत्री से भेंट के बाद निहाल दिया ने बताया कि सीएम योगी ने उन्हें बोर्ड परीक्षा में शानदार रिजल्ट के लिए बधाई दी और भावी जीवन की चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी दिया (Diya Namdev) ने सीएम को बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है, इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने दिया को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। दिया ने प्रदेश में पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिशों के लिए योगी सरकार की नीतियों की सराहना भी की।

सीएम धामी से पूर्व राज्यपाल बेबी मौर्य ने की भेंट

मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से खासी प्रभावित दिया ने बताया कि सीएम योगी से मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है। वह करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनसे मिलकर आज का दिन उनके पूरे परिवार के लिए यादगार बन गया।

बातचीत के दौरान सीएम ने उनके पिता की आजीविका और घर की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी ली और दिया की सफलता के लिए माता, पिता और स्कूल की प्रधानाचार्या को बधाई भी दी।

बता दें कि दिया के पिता पुष्पेंद्र शादी व अन्य समारोहों में भोजन बनाने का काम करते हैं। होनहार दिया को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि दिया नामदेव (Diya Namdev) जैसी मेधावी बेटियां उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। इनके सपनों को साकार करने के लिए सरकार हर जरूरी प्रयास करेगी।

Related Post

जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा : केशव मौर्य

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा…
AK Sharma

देश में प्रतिदिन सर्वाधिक सौर इंस्टॉलेशन वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में तेजी से अग्रणी बनकर उभरा है, जो सतत विकास को…
yogi

सीएम योगी ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Posted by - December 24, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने क्रिसमस (Christmas) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…
Blood Donation

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

Posted by - April 17, 2026 0
सिविल चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम ने आज दिनांक 16/0 4/2026 को बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरिओम सेवा…