donal bisht

इस अभिनेत्री के सामने डायरेक्टर ने रख दी थी ये शर्त, जानें फिर क्या हुआ आगे?

1382 0

मुंबई। ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘रूप मर्द का नया स्वरूप’ और ‘लाल इश्क’ जैसे टीवी सीरियलों की अभिनेत्री डोनल बिष्ट (donal bisht) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वजह से वह काफी चर्चा में आ गई हैं।

डोनल बिष्ट (donal bisht)  ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें भी कास्टिंग काउच के अनुभव से दो-चार होना पड़ा था। डोनल को साउथ की एक फिल्म में काम ऑफर किया गया था, लेकिन इसमें काम के बदले डायरेक्टर ने उनके साथ सोने की डिमांड रख दी थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पीएम मोदी

इसके बाद डोनल बिष्ट (donal bisht) ने उस डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस बुरे अनुभव के अलावा डोनल ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं तो भी धोखे का शिकार हो गई थीं।

डोनल को फाइनल कर लिया गया था, लेकिन अचानक उन्हें बिना बताए किसी दूसरी एक्ट्रेस को ले लिया गया था। बहरहाल, डोनल इससे नहीं घबराईं और अपना फ़िल्मी करियर जारी रखने के लिए कमर कस ली। डोनल की लाइफ की बात करें तो वह अलवर, राजस्थान में जन्मी हैं, लेकिन रहने वाली उत्तराखंड की हैं। उन्होंने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी।

बता दें कि जर्नलिज्म की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक न्यूज चैनल में काम करने की शुरुआत कर दी थी। वह डीडी नेशनल के चित्रहार की भी एंकर रह चुकी हैं। 2005 में सीरियल एयरलाइन्स से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद ट्विस्ट वाला लव शो, कलश-एक विश्वास में वह नज़र आईं।

Related Post

श्रद्धा कपूर ने बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर नहीं छोड़ी कोई कसर

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नम्र और उदार स्वभाव के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉडीगार्ड अतुल कांबले के जन्मदिन उन्हें सरप्राइज…
Ayushman Khurana

आयुष्मान खुराना बोले-किशोर कुमार ने मुझे ड्रीम गर्ल के लिए साहस दिया

Posted by - October 13, 2020 0
  मुंबई। किशोर कुमार की 33वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) ने याद करते हुए…

फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च ,15 नवंबर को ऑल इंडिया रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
हाल ही में मुंबई के रेड बल्ब स्टूडियो में फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया गया…
करीना कपूर

फैंस के तस्वीर खिंचाने की डिमांड पर भड़की करीना,यूजर्स ने कमेंट कर किया ट्रोल

Posted by - March 11, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। होली का दिन बॉलीवुड सितारों के लिए काफी उल्लास के साथ भरा हुआ था। बॉलीवुड दुनिया में चारों…