Domestic and international flight

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के किराये होंगे महंगे, 1 सितंबर से बढ़ेंगी एविएशन सिक्योरिटी फीस

1038 0

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एविएशन सिक्योरिटी फी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, (Domestic and international flight) दोनों में एविएशन सिक्योरिटी फीस में बढ़ोतरी होगी। इससे विमान यात्रा थोड़ी महंगी हो जाएगी।

बायर्न म्युनिख ने एक बार फिर जीता फुटबॉल लीग का खिताब, फ्रांस की पीएसजी को दी मात

इससे एक सितंबर से विमान किराये महंगे हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक घरेलू उड़ानों में एविएशन सिक्योरिटी फीस बढ़ कर अब 160 रुपये हो जाएगी वहीं अंतराष्ट्रीय उड़ानों में यह बढ़ कर 5.2 डॉलर हो जाएगी।

एयरलाइंस ग्राहक की ओर से टिकट बुकिंग के दौरान एविएशन सिक्योरिटी फीस वसूलती हैं और इसे सरकार को सौंप देती हैं। एविएशन सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल देश भर में हवाईअड्डों की सुरक्षा के लिए होता है।

एविएशन मिनिस्ट्री (Domestic and international flight) ने पिछले साल भी यह फीस बढ़ाई थी। 7 जून, 2019 को मंत्रालय ने कहा था कि घरेलू पैसेंजरों से एविएशन सिक्योरिटी फीस के तौर पर 130 रुपये की जगह 150 रुपये लिया जाएगा। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय पैसेंजरों को 1 जुलाई, 2019 से एविएशन सिक्योरिटी फीस के तौर पर 3.25 डॉलर के बजाय 4.85 डॉलर देना होगा।

आईसीसी द्वारा हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में शामिल हुए, तीन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए लगने वाले लॉकडाउन की वजह से एयर ट्रैवल भी सीमित कर दिया है। इससे एयरलाइंस की कमाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे ज्यादा असर ट्रैवल, टूरिज्म और एविएशन सेक्टर पर पड़ा है।

25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के दो महीने बाद 25 मई को डोमिस्टिक फ्लाइट्स (Domestic and international flight) में पैसेंजरों को यात्रा की इजाजत दी गई थी। फिर भी विमानों की आधी सीटें खाली जा रही थीं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 23 मार्च से ही बंद कर दी गई थीं। वैसे डीजीसीए की इजाजत के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को परमिशन दी  गई है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए : विष्णुदेव साय

Posted by - April 14, 2024 0
रायपुर / राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा…
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य चाैटाला की देखरेख में हुआ: नायब सैनी

Posted by - December 31, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला…
CM Dhami

सीएम धामी ने टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

Posted by - August 31, 2022 0
टनकपुर/देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर…
CM Dhami took the blessings of Baba Kedarnath

सीएम धामी ने लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद, , श्रद्धालुओं को परोसा भंडारा

Posted by - May 2, 2025 0
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट आज सुबह 7:00 बजे पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ…