शशि थरूर

”पीएम मोदी में क्या केरल या तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने का साहस है”- शशि थरूर

1330 0

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को ही केरल या तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है। थरूर ने सवाल किया कि ”क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में केरल या तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने का साहस है।” ”केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से राहुल के चुनाव में खड़े होने के बाद दक्षिणी राज्यों में इस बात को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है कि अगला पीएम उनके क्षेत्र से निर्वाचित उम्मीदवार हो सकता है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलने में पीएम ने गंवा दिए पांच साल – राज ठाकरे

आपको बता दें उन्होंने कहा, ”क्या नरेंद्र मोदी ऐसा दावा कर सकते हैं? क्या उनमें केरल या तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव में खड़े होने का साहस है।” तिरुवनंतपुरम से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का इरादा रखने वाले थरूर ने राहुल गांधी को वायनाड में मिली शानदार प्रतिक्रिया का जिक्र किया और कहा कि यह दक्षिण में जश्न की असल भावना को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें :-बंगाल रैली: यह ‘दीदी’ के विनाश का जीता-जागता सबूत- पीएम मोदी 

जानकारी के मुताबिक थरूर ने दावा किया कि गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला ऐसे समय में किया है जब सहकारी संघवाद की भावना ‘अभूतपूर्व तनाव’ की स्थिति में है. इसी भावना ने 1947 में आजादी के बाद से देश को एकजुट बनाए रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार में दक्षिण की आर्थिक सुरक्षा और उसके राजनीतिक प्रतिनिधित्व के भविष्य को खतरे जैसे कई मामलों के कारण दक्षिणी राज्यों और संघीय सरकार के बीच संबंध ‘लगातार बिगड़े’ हैं।

Related Post

corona in India

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, रिकॉर्ड 11458 नये मामले

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति गंभीर हाेती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण…
AK Sharma

प्रोजेक्ट को लगाने में निवेशकों को न आए किसी भी प्रकार की समस्या: एके शर्मा

Posted by - April 20, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (GIS) के दौरान ऊर्जा…
Chandrashekhar Upadhyay

हरीश रावत पर निजी-हमलों की बजाय अपनी नाकामियों पर क्षमा मांगे भाजपा : चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - February 8, 2022 0
देहरादून। भाजपा की पूर्ववर्ती भारतीय-जनसंघ के स्थापना-पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र  एवम् न्यायिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘…
Ambulance

टाइम इज़ लाइफ के सिद्धान्त को सच साबित कर रही हैं योगी सरकार की एम्बुलेंस सेवा

Posted by - November 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ आपातकालीन स्वास्थ्य…