दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

701 0

मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- एक इंच की भूमि भारत की बढ़ी नहीं है और आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जनसंख्या कम, लेकिन उन्होंने जो धक्का देकर लौटा दिए, उसके बदले बेशर्मों ने जमीन नहीं लौटाई।

उन्होंने जनसंख्या असंतुलित करने में हीरो आमिर खान जैसे लोगों का हाथ बताया और उनकी दोनों शादी को जिम्मेदार ठहराया। गुप्ता ने कहा- आमिर की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ, दूसरी पत्नी अपने बच्चे के साथ कहां भटकेगी, और दादा आमिर तीसरी की खोज में हैं।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हमें कठोर कदम उठाने ही होंगे। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही स्पष्ट है कि हमें इस पर एक न एक दिन विचार करना पड़ेगा। हमारे देश की भूमि एक इंच भी नहीं बढ़ी है लेकिन जनसंख्या 140 करोड़ तक पहुंच गई है। न तो शुभकामनाएं बनती हैं और न ही बधाई बनती है। सांसद सुधीर गुप्ता ने आगे कहा कि अगर हम बीते हुए समय को देखें तो देश का बंटवारा हुआ पाकिस्तान बना।

तब पाकिस्तान में जनसंख्या कम थी लेकिन जमीन ज्यादा थी। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान से लोगों को धक्का देकर वापस भेजा गया पर बेशर्मों ने जमीन नहीं लौटाई। बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर हम भारत के परिपेक्ष में देखें तो आमिर खान जैसे लोग भारत देश की आबादी को असंतुलित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

यूपी : चुनाव के दौरान इटावा एसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता पर दर्ज हुआ केस

उन्होंने कहा कि आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की जिनके दो बच्चे हैं और फिर किरण राव से शादी की जिनके भी बच्चे हैं और अब आमिर खान इस बात की चिंता छोड़कर तीसरी की खोज में लग गए हैं कि उनके बीवी बच्चों का क्या होगा वो कहां भटकेंगी? सांसद सुधीर गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा कि भारत को कठोर होना पड़ेगा, विकासवादी सोच चाहिए तो जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए। इतना ही नहीं जिन लोगों के इरादे कुत्सित हैं उन पर भी कंट्रोल करना होगा।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में…
Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

Posted by - March 15, 2021 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने की मुलाकात

Posted by - September 23, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (Dr. Anil Joshi)…
Sanjeeev baliyan

मस्जिदों से एलान कराकर मेरे खिलाफ जुटाई गई भीड़: संजीव बालियान

Posted by - February 23, 2021 0
मुज़फ्फरनगर । जिले के बुढ़ाना विधानसभा इलाके के गांव सौरम में रविवार दोपहर संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) और रालोद समर्थकों…