नए साल 2020

नए साल 2020 से पहले घर बाहर करें ये पांच चीजें, तो दूर होगी तंगहाली

902 0

नई दिल्ली। नए साल 2020 का आगाज होने में बस कुछ घंटे ही बाकी हैं। नए साल की तरफ लोग बहुत उम्मीद से देखते हैं। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए मंगलकारी हो। हर कोई कुछ ऐसे उपाय करना चाहता है जिससे नए साल में उन्हें फायदा ही फायदा हो। अगर आप भी नए साल पर लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपने घर से ये चीजें तुरंत हटा दें।

टूटा फर्नीचर

कहा जाता है कि घर में टूटी खाट या पलंग रखने से वैवाहिक जीवन में कलह होता है। अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपके साथी के साथ आपका जीवन खुशी-खुशी बीते तो घर से टूटा फर्नीचर हटा दें।

टूटा कांच

घर में किसी भी तरह का कांच टूटा हो तो उसे तुरंत हटा दें चाहे वो कांच का कोई बर्तन हो, फोटो फ्रेम हो या शीशा। टूटा कांच वास्तु दोष लेकर आता है और इससे मानसिक तनाव भी बना रहता है।

‘पैड’ वुमेन बन ननद-भाभी ने बदली महिलाओं की दुनिया, मिला ऑस्कर पुरस्कार 

खराब घड़ी

अगर किसी की तरह की खराब घड़ी पड़ी है तो उसे घर में कतई घरना रखें। रूकी हुई घड़ी से भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपका कोई भी काम नहीं अटके तो अपनी बंद घड़ी को जरूर हटा दें।

खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम

नए साल पर घर में खराब पड़े पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल दें। खराब आइटम घर में पड़े पड़े कबाड़ बन जाते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप नए साल से पहले इन पुरानी चीजों को घर से हटा दें।

खंडित मूर्तियां

नया साल के स्वागत से पहले पूजाघर अच्छे से साफ कर लें। मंदिर से खंडित मूर्तियां हटा दें। टूटी या खंडित मूर्तियां घर में रखना अशुभ माना जाता है।

Related Post

CM Dhami

सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख: मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट…
कैलाश विजयवर्गीय

ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश -कैलाश विजयवर्गीय

Posted by - April 28, 2019 0
हावड़ा । रविवार यानी आज हावड़ा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपीके नेता कैलाश विजयवर्गीय…
cm dhami

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

Posted by - May 2, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों…
शिल्पा शेट्टी फिर से मां बनी

शिल्पा शेट्टी फिर से मां बनी, फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की दी जानकारी

Posted by - February 21, 2020 0
मुंबई। महाशिवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने फैंस के साथ बेहद खास न्यूज शेयर की है। शिल्पा शेट्टी एक…