करें ये पांच काम

आज रात करें ये पांच काम, धन संबंधित समस्या होगी दूर

1088 0

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां के भक्त वैभव लक्ष्मी का उपवास और पूजा-पाठ करते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उनके जीवन में सभी दुखों का निवारण होता है और धन की कभी कमी नहीं रहती। साथ ही मां का आशीर्वाद भी हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार की रात ये पांच काम करना चाहिए, ऐसा करने से मां का आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है।

शास्त्रों के अनुसार रात में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए

शास्त्रों के अनुसार रात में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। आप श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर को स्थापित कर सकते हैं। इसके बाद कपूर से आरती करें और आरती के बाद पूरे घर में कपूर ले जाएं, ताकि घर की नकारात्मकता खत्म हो जाए। इसके बाद कपूर को तुलसी के पास रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी आपको आशीर्वाद मिलेगा।

शुक्रवार की रात को अपने घर पर खीर अवश्य बनाएं और अपने परिवार समेत इसका सेवन करें

शुक्रवार की रात को अपने घर पर खीर अवश्य बनाएं और अपने परिवार समेत इसका सेवन करें। यह भी ध्यान रखें कि अगर कोई कुंवारी लड़की आपके आसपास है तो सबसे पहले खीर उसको खिलाएंगे तो बहुत जल्द शुभ फल आपको मिलेगा। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति सही हो जाएगी और धन संबंधित समस्या भी दूर होगी।

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

इस रात लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्त्रोत का श्रद्धापूर्वक पाठ करना बहुत लाभदायक

इस रात लक्ष्मी स्त्रोत या कनकधारा स्त्रोत का श्रद्धापूर्वक पाठ करना बहुत लाभदायक माना जाता है। इसका पाठ करने पर कहा जाता है कि सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही नौकरी या व्यवसाय संबंधित समस्या दूर होती है। विष्णु पुराण में लक्ष्मी स्त्रोत के बारे में बताया है कि एकबार देवताओं का राज-वैभव छूठ गया था तब यह पाठ करने से उनका वैभव और खोया हुआ राजपाठ लौटकर आया था। वहीं कनकधारा स्त्रोत के बारे में कहा जाता है कि शंकराचार्य ने इसका पाठ करके धन की वर्षा करवाई थी। इसलिए इनका पाठ करना बहुत मंगलदायी माना जाता है।

खुले आसमान के नीचे चंद्रमा और पितरों का ध्यान कर उनको अपनी समस्याओं के बारे में बताना चाहिए

खुले आसमान के नीचे चंद्रमा और पितरों का ध्यान कर उनको अपनी समस्याओं के बारे में बताना चाहिए। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेता है, पितृदोष खत्म होता है और जीवन में जो भी बाधाएं आती हैं, वे सभी दूर हो जाती है और आपको मानसिक बल मिलता है।

अगर आप तकिए के नीचे नहीं रख सकते हैं तो आप अरोमा मोमबत्ती यानी खुशबू वाली मोमबत्ती घर पर जला सकते हैं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। शुक्र ग्रह श्रृंगार प्रिय माना जाता है इसलिए रात में सुंगध यानी परफ्यूम लगाएं। क्योरा और गुलाब की सुगंध आपके लिए शुभ रहेगी। साथ ही आप अपने तकिए के नीचे भी सुगंधित पदार्थ रख सकते हैं, ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार पर भी इसका असर पड़ता है। अगर आप तकिए के नीचे नहीं रख सकते हैं तो आप अरोमा मोमबत्ती यानी खुशबू वाली मोमबत्ती घर पर जला सकते हैं।

Related Post

हेमा मालिनी

बर्थडे स्पेशल: धर्मेंद्र संग लिए साथ फेरे, जितेंद्र से होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी की शादी

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की ‘बसंती’ और खूबसूरती की ‘ड्रीमगर्ल’ यानी हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को अपना जन्‍मदिन मना…
गोमूत्र से कैंसर ठीक

साध्वी प्रज्ञा के गोमूत्र से कैंसर ठीक होने के दावे को डॉक्टरों ने बताया बकवास

Posted by - April 25, 2019 0
मुम्बई । मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर: सीएम शर्मा

Posted by - April 10, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास…
CM Dhami

गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें: मुख्यमंत्री

Posted by - October 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को सुबह अपने शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा…