राहुल गांधी

युवाओं की आंख में आंख डालकर बात नहीं करते मोदी क्योकि चौकीदार चोर है – राहुल गांधी

965 0

उन्नाव। चुनावी दौर में राहुल गांधी ने उन्नाव की सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने संबोधन से पहले चौकीदार से जुड़ा आपत्तिजनक नारा लगवाया। उन्होंने जनता से सवाल किए कि क्या खाते में 15 लाख आए, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार मिला। नहीं का जवाब आने पर सवाल किया कि फिर मोदी ने पांच साल क्या किया।

ये भी पढ़ें :-बिहार में राहुल पर गरजे शाह, बोले- आप क्या, कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA कानून 

आपको बता दें उन्होंने आगे मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान और गरीब को राहत न देकर देश के चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों पांच लाख 55 हजार करोड़ रुपये लुटवा दिए। नीरव, मेहुल, माल्या और अनिल अंबानी के पास ये रुपया पहुंच गया। लोगों से सवाल भी किया कि देश का हजारों करोड़ लूट लेने वाले जेल में हैं क्या? जवाब न में आने पर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो बैंक से कर्ज लेने वाले किसी किसान को भी अदायगी न कर पाने पर जेल में नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की न्याय योजना का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर किसानों के साथ छल करने और देश के उद्योगपतियों के हाथों सरकार का लाखों करोड़ों रुपया लुटवाने का आरोप भी लगाया।वहीँ लोगों से कहा कि कि मोदी सरकार ने भले 15 लाख न दिया हो पर कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल उनके खाते में 72 हजार कराड़ रुपया यानि पांच साल में तीन लाख 60 हजार करोड़ रुपये लोगों के खाते में डालेगी।

Related Post

CM Yogi worshiped in the court of Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीएम योगी ने लगायी हाजिरी

Posted by - February 4, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। श्री…
Varanasi

वाराणसी में रात्रिकालीन पर्यटन और स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - November 27, 2025 0
वाराणसी। काशी के ऐतिहासिक घाट और सनातन धर्म के आस्था का केंद्र काशी में मंदिर अब रात में भी चमकते…
उषा चौमर

मैला ढोने वाली ऊषा चौमर को मिला पद्मश्री पुरस्कार, पूरा देश कर रहा इनके कार्यों की चर्चा

Posted by - January 27, 2020 0
न्यूज डेस्क। 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने वाले सभी…