CM Yogi

भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला: सीएम योगी

373 0

औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड हुआ। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुष्पगुच्छ और राम दरबार की मूर्ति देकर स्वागत किया।

इसके बाद बच्ची को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही उसके पैरो में पायलें भी पहनाई और उपहार भी दिया। साथ ही, विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी। वहीं, छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सम्मेलन किया गया है। महिलाओं की उपस्थिति देखकर समझ में आया कि हमारे पूर्वजों ने नारी को शक्ति क्यों कहा है। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने इस अधिनियम को पारित कराया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के भाषण के मुख्य अंश…

– भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला। ब्रिटेन की महिलाओं को भारत के बाद सम्मान मिला है।

– डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बेटियो और महिलाओं को सुरक्षा देने, शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके आगे का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।

– बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में पहले जो आंकड़े आते थे। वो बेहद चौंकाने वाले होते थे। भ्रूण हत्या के आंकड़े भी भयभीत करने वाले आते थे।

– अब कहीं भी बेटियों को पेट में नहीं मारा जा सकेगा।  इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने सख्त नियम बनाए हैं, जिससे आज अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भारत का हिस्सा बनाइए: सीएम योगी

– मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अगले सत्र में 25 हजार देने का प्रावधान किया जा रहा है। बेटी के जन्म लेते ही उसको योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली क्लास में जाएगी, छटवीं क्लास और नौवीं क्लास में जाएगी,  तो खाते में पैसा आएगा।

– मुख्यमंत्री वैवाहिक योजना में 51 हजार रुपए खाते में भेजे जाएंगे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नंगे पैर स्कूल जाने वाली बच्चो को दो ड्रेस, जूता-मौजे आदि के लिए रजिस्ट्रेशन होते ही 12 सौ रुपये खाते में भेजे जाते हैं।

– जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालो ने विकास से किनारा किया। आज इस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहे है। मेडिकल कॉलेज दिया गया।  सात सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

– सरकारी सेवाओं में डेढ़ लाख महिलाओ को प्रदेश में नौकरी दी गई है। बुंदेलखंड में 40 हजार महिलाएं स्वावलंबन की योजनाओं से जुड़कर करोड़ों रुपए का लाभ कमा रही हैं।

Related Post

CM Yogi

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश का उत्साह भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला: मुख्यमंत्री

Posted by - November 3, 2023 0
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जापानी निवेशकों…
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज, बाजार, सभी कार्यालय नहीं होंगे बंद

Posted by - July 14, 2022 0
लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर अब तक स्कूल-कॉलेज व सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय सहित पुरे भारत में अधिकतर सब…
TEJASVI YADAV

तेजस्वी यादव का हमला: बिहार पुलिस अब नीतीश-जदयू की टीम, हम भाजपा नहीं, जो लाठियों से डर जाएं

Posted by - March 25, 2021 0
पटना। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार पुलिस अब नीतीश कुमार और जदयू की पुलिस बन चुकी है।…