Election commission

19 मई से पहले रिलीज़ न हो ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म : चुनाव आयोग

950 0

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को 19 मई तक रिलीज नहीं किया जाना चाहिए। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनावों के लिए रिलीज में देरी करना ही सही होगा।

चुनाव आयोग ने 19 मई को सुप्रीम कोर्ट की पीठ को 20 पृष्ठों की अपनी एक रिपोर्ट सौंपी

बता दें कि चुनाव आयोग ने 19 मई को चुनाव समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि इस बायोपिक में विषय के प्रति अनावश्यक भक्ति दिखाई गई है। चुनाव प्रचार के दौरान इसकी सार्वजनिक स्क्रीनिंग चुनावी संतुलन को एक ओर झुका देगी। चुनाव आयोग ने अभिनेता विवेक ओबराय अभिनीत फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ को 20 पृष्ठों की अपनी एक रिपोर्ट सौंपी है।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश ने पूछा ‘भागती जनता पार्टी’ के प्रधान जी क्यूं भागते हैं प्रेस वार्ता से ? 

आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि ‘बायोपिक’ में एक व्यक्ति की महिमा का गुणगान 

आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि ‘बायोपिक’ में एक ऐसा राजनीतिक माहौल तैयार किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की महिमा का गुणगान किया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान इसकी सार्वजनिक स्क्रीनिंग एक खास राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि ऐसे कई दृश्य हैं जिसमें एक बड़ी विपक्षी पार्टी को खराब तरीके से दिखाया गया है। उसके नेताओं को इस तरह से चित्रित किया गया है कि उनकी पहचान दर्शकों को साफ तौर पर जाहिर होगी।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने पीएम पद उम्मीदवार पूछकर किया 130 करोड़ मतदाता का अपमान : मायावती 

पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग की इजाजत चुनाव के आखिरी दिन 19 मई तक नहीं देनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल की सुनवाई में चुनाव आयोग को अपने पहले के आदेश पर फिर से विचार करने और बायोपिक देखने के बाद उसकी रिलीज पर देश भर में प्रतिबंध लगाने पर एक फैसला करने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह (बायोपिक) जीवनी से कहीं अधिक है और यह संतचरित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग की इजाजत चुनाव के आखिरी दिन 19 मई तक नहीं देनी चाहिए।

Related Post

AK Sharma

विद्युत उपभोक्ता केवाईसी कराएं, विद्युत सेवाओं को सरल बनाएं: एके शर्मा

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विद्युत उपभोक्ताओं को…
CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…
माधुरी दीक्षित

लॉकडाउन में बेटे को कथक सिखा रही है बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

Posted by - April 16, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन के दौरान बेटे को कथक सिखा रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए…