फेस पर फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा खराब

327 0

मेकअप (Mkaeup) करना आजकल की जरूरत बन गया है। दिनभर सोशल मीडिया पर पोस्ट और खूबसूरत दिखने की चाह में लड़कियों से लेकर लड़के तक मेकअप करते हैं। लेकिन कई बार फाउंडेशन (Foundation) लगाते समय लड़कियां कुछ गलतियां कर देती हैं। जिसकी वजह से वो चेहरे पर पोता हुआ सा दिखता है। साथ ही कुछ ही समय बाद चेहरे पर लाइन और ड्राई स्किन नजर आने लगती है। अगर आपके फाउडेंशन में भी इस तरह की दिक्कत है तो ये आपके लगाने की कमी है। तो चलिए जानें किस तरह से चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं कि वो चेहरे पर एकसमान रूप में फैल जाए और आप खूबसूरत दिखें न कि बदसूरत।

प्राइमर जरूर लगाएं

फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से चेहरे के खुले पोर्स और त्वचा की रंगत पर असर पड़ता है।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

फाउंडेशन लगाने से पहले उसे हाथों के पिछले तरफ लगाकर ब्रश की सहायता से फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन थोड़ा पतला हो जाएगा और चेहरे पर लगाने समय आराम से फैलेगा और नेचुरल दिखेगा।

फाउंडेशन को बीच से लगाएं

हमेशा फाउंडेशन को लगाते समय चेहरे के बीच से शुरुआत करें। धीरे-धीरे मिक्स करते हुए चेहरे के किनारों यानी की जबड़े और बालों की तरफ फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन चेहरे पर अच्छे से लगेगा और मास्क के जैसे नहीं दिखेगा।

फाउंडेशन लगाने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें

चेहरे पर फाउंडेशन अच्छे से सेट हो जाए इसके लिए हमेशा फाउंडेशन लगाने के बाद अपनी उंगलियों से उसे फैलाएं। इस तरह से मेकअप चेहरे पर सेट हो जाएगा और अलग सा नजर नहीं आएगा।

हमेशा नीचे की तरफ लगाए फाउंडेशन

मेकअप करते समय जिस ब्रश का इस्तेमाल कर रहें हैं उसे नीचे की ओर स्ट्रोक मारें। ऐसा करने से पोर्स के अंदर मेकअप नहीं जाएगा और चेहरे के बाल नीचे की ओर चिपक जाएंगे और नजर नहीं आएंगे।

Related Post

पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

यहां हर 40 मिनट पर एक लड़की होती है अगवा, पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। मध्य एशिया का किर्गिस्तान एक देश है, जो अपनी अजीबो—गरीब और बेहद क्रूर प्रथा के चलते चर्चा में…
Ram Nath Kovind

बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन लौटे रामनाथ कोविंद, बोले- मुझे घर वापस आने की खुशी है

Posted by - April 12, 2021 0
ऩई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को 27 मार्च को एम्स ले जाया गया था। इससे पहले…
Swami Nischalananda

राम मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय लेना चाहती है भाजपा : स्वामी निश्चलानंद

Posted by - February 12, 2021 0
प्रयागराज। गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय…