शनिवार को इन संकेतों को ना करें अनदेखा, आने वाले हैं अच्छे दिन

282 0

शनिदेव (Shani dev) को न्यायप्रिय बताया गया है यही वजह है कि हम जो कर्म करते हैं चाहे अच्छे हों या बुरे, उन कर्मों के हिसाब से शनिदेव फल प्रदान करते हैं। किसी की कुंडली में अगर शनि की साढ़े साती हो उस वक्त शनिदेव उसे सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। ऐसे वक्त में शनिदेव की ज्यादा से ज्यादा उपासना करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि शनिवार (Saturday) सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसका मतलब होता है कि शनि आप पर मेहरबान हैं और आपकी परेशानियों का अब अंत होने वाला है…

घोड़े की नाल

यदि शनिवार (Saturday) के दिन आपको रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो उसे तुरंत घर ले आइए और दरवाजे पर टांग दीजिए। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा।

कौआ

शनिवार के दिन घर के बाहर पानी पीता हुआ कौआ दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। इस दिन घर की छत पर कौआ बैठा दिखाई दे तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

काला कुत्ता

शनिवार के दिन सुबह के वक्त काला कुत्ता दिखाई देना शुभ माना जाता है। इस दिन शनि मंदिर के पास यदि काला कुत्ता दिखाई दे तो उसे रोटी या खाने की कोई सामग्री अवश्य दें। ऐसा करने पर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।

काली गाय

शनिवार के दिन अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर निकलें और रास्ते में काली गाय के दर्शन हो जाएं तो समझ लें आपका काम बनने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को द्वार पर काली गाय के आने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

पीपल का पेड़

शनिवार के दिन आप किसी काम के लिए बाहर निकलें और रास्ते में पीपल का वृक्ष नजर आ जाए तो समझ लें आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।

झाड़ू लगाता इंसान

शनिवार सुबह झाड़ू लगाता इंसान या सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में भी ऐसा कोई शख्स सफाई करने आता है तो उसे भी दान में कुछ अवश्य दें। इससे आपके धन में भी वृद्धि होगी।

भिक्षु या निर्धन व्यक्ति

शनिवार के दिन कोई भिक्षु या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आए तो इसे एक अच्छा संकेत समझे। ऐसे लोगों को कभी अपने द्वार से खाली हाथ ना भेजें। शनिदेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

Related Post

आपकी भी हैं पतली आईब्रो, तो 10 दिन में घना और काला बना देगा ये नुस्खा

Posted by - August 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। लेकिन जिन…
Shubhendu Adhikari

 पश्चिम बंगाल: वोटिंग के बीच नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

Posted by - April 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल। नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों की गाड़ियों पर हमला हुआ। शुवेंदु अधिकारी(…