Sudeep Jain

ममता को चुनाव आयुक्त की दो टूक, सत्तारूढ़ दल से करीबी के आरोप में अपमानित करना ठीक नहीं

819 0
कोलकाता ।  कोलकाता प्रभारी उप चुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से कहा है कि आयोग इस बात को पसंद नहीं करेगा कि किसी राजनीतिक दल से कथित निकटता को लेकर उसे सवालों के कठघरे में खड़ा कर अपमानित किया जाए।

 पश्चिम बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त  (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से कहा, चुनाव आयोग को किसी भी राजनीतिक संस्था से कथित निकटता के लिए कठघरे में खड़ा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संस्था को सत्तारूढ़ दल के करीबी बताकर उसे अपमानित करना भी उचित नहीं है। सुदीप (Sudeep Jain) ने दावा किया कि आयोग व्यंग्य और दावों के साथ ‘कठघरे में खड़ा’ होना पसंद नहीं करेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और जानना चाहा कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा चुनाव आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप जारी रखती है तो वह आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देने के बाध्य हो जाएंगी।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने बांकुरा के मेजिया में एक चुनावी जनसभा में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है, क्योंकि पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया था।

नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा था कि कोई भी जख्म उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने से रोक नहीं पाएगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Posted by - December 5, 2024 0
रायपुरः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस…
CM Bhajanlal

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ

Posted by - November 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा…
CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

Posted by - October 30, 2024 0
गोरखपुर। दीपपर्व पर अपने तारणहार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगवानी को वनटांगिया (Vantangiya) समुदाय के लोग बेकरार है।…