DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे

772 0

तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। मंत्री ने बिहार के लोगों को तमिलों से कम होशियार बताते हुए आरोप लगाया कि बिहारी तमिलनाडु आकर स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे। केएन नेहरू ने कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग बिना तमिल और अंग्रेजी जाने स्थानीय बैंकों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा, जब वे रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में निचले स्तर के पदों पर बिहारियों को भर दिया था। उन्होंने कहा- रेलवे में सबसे ज्यादा गेटकीपर बिहार के हैं। यह सब लालू प्रसाद यादव की वजह से है।

ममता ने जावेद अख्तर से किया तृणमूल के स्लोगन “खेला होबे’ पर गाना लिखने का अनुरोध

तामिलनाडू के त्रिची स्थित द्रमुक ऑफिस में 23 जुलाई को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम कार्यालय में रोजगार शिविर आयोजित किया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 25 जुलाई को रोजगार शिविर में बोलते हुए नेहरू ने विवादित टिप्पणी की। अपने भाषण में केएन नेहरू ने कहा कि बिहारी और अन्य उत्तर भारतीय लोग तमिलों से नौकरी छीन रहे हैं और तमिल या अंग्रेजी भाषा जाने बिना ही बैंको और अन्य जगहों पर काम कर रहे हैं। द्रमुक नेता ने आगे कहा कि बिहारी तमिलों से कम बुध्दिमान हैं।

Related Post

nirmala sitaraman

आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच विश्वास जरूरी : सीतारमण

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वृद्धि को बनाए…
बाबा रामदेव

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत में विरोध पर स्वामी रामदेव ने बोली इतनी बड़ी बात!

Posted by - October 30, 2020 0
राजनीति डेस्क.  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कुछ दिनों पहले इस्लाम धर्मं पर एक विवादित टिप्पणी की थी जिसमे…

भारत की पहली महिला राज्यपाल रहीं ये महिला, देश को आजादी दिलाने में किया कड़ा संघर्ष

Posted by - May 11, 2019 0
डेस्क। सरोजिनी नायडु पहली भारतीय महिला कॉग्रेस अध्यक्ष और ‘भारत की कोकिला’ इस विशेष नाम से पहचानी जाती है। सरोजिनी…
CM Dhami met the disaster affected villagers

प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर पुनर्वास प्रक्रिया को गति दी जाएगी:

Posted by - September 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों से भेंट कर…