DM Savin Bansal

सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी निर्णय डीएम सविन की कार्यशैली में है शामिल;

175 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है ।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी-34-C, खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का 1 मई को जलसंस्थान द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी।

क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता द्वारा शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी गयी आख्या में अवगत कराया कि, 01.05.2025 को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चैम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा 02.05.2025 को दूरभाष के माध्यम से कर दी गयी है।

Related Post

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र : अजित पवार ने लगाया गले, सुप्रिया बोलीं- ‘दादा बधाई’

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अब एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री…
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में 1.12 करोड़ भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

Posted by - March 21, 2024 0
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन-पूजन के लिए यहां…
pithoragah glacier

दारमा घाटी में खिसका ग्लेशियर, चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क बंद

Posted by - March 17, 2021 0
पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटी दारमा घाटी  (Darma Valley) में मंगलवार शाम ग्लेशियर खिसकने से सीपीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सड़क बंद…