Savin Bansal

प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था: डीएम सविन

33 0

देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संशोधित पर्ट चार्ट के अनुरूप रिवाइज्ड मटीरियल और लेबर प्लान के आधार पर डबल शिफ्ट में कार्य सुनिश्चित किया जाए। डीएम (Savin Bansal) ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं। साथ ही पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के उपयोग एवं श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

श्रमिकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्धारित 175 श्रमिकों के सापेक्ष वर्तमान में केवल 125 श्रमिक ही कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक ग्रीन बिल्डिंग का लगभग 36 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि विगत एक माह में निर्माण कार्यों में मात्र 10 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है।

इस पर जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाने और डबल शिफ्ट में कार्य कराते हुए निर्माण कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथ पाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कृष्णा चमोला, चीफ इंजीनियर देवेंद्र प्रकाश, वित्त नियंत्रक सैफाली रानी सहित कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने वेब सीरीज टीजर किया शेयर, बोलीं- सब बदलेगा, समय, लोग और लोक

Posted by - April 21, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं। वह पिछली बार फिल्म जीरो में…

भारतीय जवानों के जवाब से पाक को आई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की याद

Posted by - October 21, 2019 0
जम्मू कश्मीर। भारतीय जवानों के कारनामे पर पाकिस्तान को भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक याद आ गई होगी।…
अमित शाह

मोदी सरकार में आतंकियों की रूह भारत की सीमाओं में घुसने से हैं कांपती : अमित शाह

Posted by - November 21, 2019 0
लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप…
covid-19

COVID-19 : पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । देश में एक साल पहले वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने…
Dehradoon Curfew

देहरादून में आज से एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या रहेंगी पाबंदियां?

Posted by - April 26, 2021 0
देहरादून। कोरोना वायरस के मामलों में निरंतर हो रही वृद्धि के मद्देनजर देहरादून (Curfew imposed in Dehradun) में 26 अप्रैल…