Savin Bansal

बुजुर्ग मां की शिकायत पर डीएम ने अपराधी को किया जिला बदर

71 0

देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर कर दिया है। गूंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत यह कार्रवाई जनहित में की गई है।

प्रकरण में जनसुनवाई एवं मौहल्लेवासियों की शिकायतों से सामने आया कि दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व. राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून, अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट करता था। भय के चलते माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त वह मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करता था तथा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने आवास को नशे के अड्डे के रूप में संचालित कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बना हुआ था।

इन गंभीर तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 14.10.2025 को जारी नोटिस की पुष्टि करते हुए गूंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत दिव्यकांत लखेड़ा को “गूंडा” घोषित किया। आदेश की तिथि से आगामी छह माह तक उसे जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशानुसार, यदि इस अवधि में वह किसी कारणवश जनपद में प्रवेश करेगा, तो उसे जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी। साथ ही, जनपद से बाहर रहते हुए अपने निवास का पूर्ण पता जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं थाना नेहरू कॉलोनी को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर न्यूनतम छह माह से अधिकतम तीन वर्ष तक का कठोर कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।

थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी को आदेश की प्रति तामील कराते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को जनपद से बाहर भेजने तथा अनुपालन आख्या जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Post

जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

Posted by - July 26, 2021 0
जोजिला में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कारगिल विजय दिवस पर द्रास नहीं पहुंच पाए। उन्होंने देश की रक्षा…
राज्य महिला आयोग

विकृत मानसिकता के लोगों को छह माह में दी जानी चाहिए सजा : राज्य महिला आयोग

Posted by - December 5, 2019 0
कानपुर। देश में महिलाओं के साथ हैवानियत की जो घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को करने वाले विकृत मानसिकता…

144 ट्रेनी पुलिस अधिकारियों से पीएम ने की बात, बोले- आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है

Posted by - July 31, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल को बनाया उम्मीदवार

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को ओडिशा (Odisha) से पार्टी की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति…