Divine Drone Show of Maha Kumbh

भव्य महाकुम्भ का दिव्य ड्रोन शो, श्रद्धालुओं का मोह लिया मन

258 0

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को भव्य और दिव्य बनाने के योगी सरकार के संकल्प को साकार करते हुए शुक्रवार को सेक्टर 7 में अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यूपी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में सैकड़ों ड्रोन की मदद से आसमान में जीवंत आकृतियों का प्रदर्शन किया गया।

ड्रोन शो में श्रद्धालुओं ने देवताओं को अमृत कलश पीते हुए देखा। इसके साथ ही समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई।

ड्रोन के जरिए आसमान में महाकुम्भ (Maha Kumbh) और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक रहीं।

आसमान में फहराया तिरंगा

ड्रोन शो का मुख्य आकर्षण विधानसभा भवन पर लहराता तिरंगा रहा। यह दृश्य देशभक्ति और गर्व से भरा हुआ था। इस ड्रोन शो के माध्यम से महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बड़ी खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

Related Post

Cattle

निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रतिदिन प्रति गोवंश मिलेंगे 50 रुपये

Posted by - February 8, 2025 0
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक के बाद शनिवार को महाकुम्भ 2025 में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग…
Ram Naresh Agnihotri

अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: रामनरेश अग्निहोत्री

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (Ram naresh Agnihotri) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी होली…
AK Sharma

जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एके शर्मा

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश…