दिवंगत कार सेवकों के नाम पर होंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

742 0

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में अब राम मंदिर आंदोलन में प्राण देने वाले कारसेवकों के नाम पर मार्गों का निर्माण होगा। करीब 15 अरब रुपये की 996 परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहाकि रामजन्मभूमि आंदोलन के बलिदानी कारसेवकों के घर तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

‘राम भक्त कारसेवक’ के नाम से सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने राममंदिर के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि समर्पित की है।इससे पहले उन्होंने रुदौली में कारसेवक रामअचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले सेना के वीर जवानों व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के घर तक भी ‘जय हिद वीर पथ’ का सरकार निर्माण कराएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की भी खूब हौसला अफजाई की। कहा, पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे पहले है। हर कार्यकर्ता स्वयं को डिप्टी सीएम से कम न समझे। उन्होंने यहां तक कहाकि यदि अधिकारी कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते और मेरा करते हैं तो ऐसा सम्मान मुझे भी स्वीकार नहीं। उन्होंने रामलला व बजरंगबली का दर्शन भी किया।

Related Post

up budget 2021-22

विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ- ढाई साल का बच्चा टोपी पहने व्यक्ति को समझता है गुंडा

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन के  अभिभाषण पर धन्यवाद…
fisheries

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) के नेतृत्व में आधी आबादी मत्स्य पालन करके भी आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य…
Mission Shakti

महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ:  योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति” (Mission Shakti) अभियान ने नया इतिहास…
PM Modi

बेटी का सपना सुनकर भावुक हुए PM मोदी, बोले- कोई मदद चाहिए हो तो मुझे बताएं

Posted by - May 12, 2022 0
अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भरूच में ‘उत्कर्ष समारोह’ (Utkarsh Samaroh) में…
UPSIDA

24 औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक कायाकल्प की प्रक्रिया पूरा कराएगी योगी सरकार

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व विकास…