होम डांसर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नया शो ‘होम डांसर’ 25 मई को होगा लांच

905 0

मुंबई। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘होम डांसर’ को लांच करने को तैयार हैं। यह शो डांस प्रेमियों को घरों से अपनी डांस मूव्स दिखाने का अवसर देगा।

पायलट एपिसोड का प्रीमियर 25 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रखा गया

पायलट एपिसोड का प्रीमियर 25 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रखा गया है। जैकलीन ने बताया कि मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार की अनूठी डांस कॉम्पिटिशन ‘होम डांसर’ लांच करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि एक फिटनेस उत्साही के रूप में डांस मेरे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के लिए एक थेरेपी के रूप में भी काम करता है।

जैकलिन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा-‘सोफा शिफ्ट कर दो, पर्दे उठा दो, स्टेज बना दो… अपने घर पर!! डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नया शो ‘होम डांसर’ आ रहा गया। पहला अपने डांस वीडियो अपलोड करें। दूसरा बन जाओ फेमस होम डांसर। तीसरा जीतो लाखों, घर बैठे बैठे।’

वीडियो में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नया शो ‘होम डांसर’ आ गया है। अब मिरर के सामने नहीं फोन के सामने डांस करो। अपना डांस वीडियो अपलोड करके करोड़ों को दिखाओ और बन जाओ इंडिया की सबसे फेमस होम डांसर, और जीतो लाखो, तो आ जाओ होम डांसर पे, अब हर फ्लोर डांस फ्लोर।’

शो ‘होम डांसर’ को लोकप्रिय टेलीविजन स्टार करण वाही होस्ट करेंगे। 10 एपिसोड सीरीज 25 मई को अपने पहले एपिसोड को स्ट्रीम करेगी। इन दिनों लॉकडाउन के कारण लोग अपने घर में है। घर में वे कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘होम डांसर’ उन्हें न केवल अपने डांस मूव्स दिखाने का मौका देगा, बल्कि पुरस्कार भी जीता का मौका देगा।

प्रतिभागी सप्ताह की थीम का चयन कर सकते हैं और 15 विकल्पों में से एक प्री-लोडेड ट्रैक चुन सकते हैं और अपने डांस वीडियो सबमिट कर सकते हैं। वीडियो 60-90 सेकेंड का होगा और इसे एप या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। चयनित होने की संभावना बढ़ाने के लिए एक प्रतिभागी कई वीडियो भी भेज सकता है। हर एपिसोड में दस शॉर्टलिस्ट किए गए वीडियो शामिल किए जाएंगे। परिणाम दर्शकों के वोटों के आधार पर तय किए जाएंगे। हर हफ्ते 4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Related Post

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…
21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता…
सपना चौधरी का नया गाना

Sapna Choudhary का ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’ गाना रिलीज, वीडियो में दिखा ये अंदाज

Posted by - April 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जानी-मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना बेटा तुमसे न हो पाएगा रिलीज हो गया है।…
हाउसफुल 4 ट्रेलर

हाउसफुल 4 ट्रेलर का फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज,बोले- ‘हाउसफुल’ होंगे शो

Posted by - September 27, 2019 0
नई दिल्ली। मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार,…
Vikas Dubey

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Posted by - August 22, 2020 0
मुंबई। यूपी पुलिस के छक्के छुड़ाने वाले गैंगस्टर विकास दुबे भले एनकाउंटर में मार दिया गया हो, लेकिन उसके नाम…