दिशा पाटनी

दिशा पाटनी के बॉडीगार्ड ने की फोटोग्राफर से की हाथापाई,VIDEO वायरल

913 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी इन दिनों अपनी ‘मलंग’ फिल्म की सफलता को सेलीब्रेट कर रही हैं। उनकी फिल्म का कलेक्शन पर 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया है।

दिशा पाटनी  फिल्म के चलते नहीं बल्कि अपनी एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में

लेकिन अब दिशा फिल्म के चलते नहीं बल्कि अपनी एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। दिशा पाटनी रविवार की रात एक पार्टी में पहुंची थी। पार्टी से बाहर निकलने के बाद एक फोटोग्राफर ने उनसे फोटोशूट करने को कहा तो अचानक उनका बॉडीगार्ड भड़क गया और उनसे धक्का-मुक्की करने लगा। फोटोग्राफर वीरल भयानी ने दोनों के बीच बहस और तकरार का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में पाटनी को पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दिशा  पाटनी अपनी कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही होती हैं। इसी बीच एक फोटोग्राफर उनसे फोटोशूट करने को कहता है।

https://www.instagram.com/p/B869VBnngSg/?utm_source=ig_web_copy_link

मगर फोटोग्राफर अपने पास दिशा का कोई फ्रेम नहीं होने से नाराज हो जाता है और बॉडीगार्ड से वाद-विवाद शुरू कर देता है

आरोप है कि उनका बॉडीगार्ड दिशा पाटनी और फोटोग्राफर के बीच पहुंच जाता है। उससे ऐसा नहीं करने को कहता है। मगर फोटोग्राफर अपने पास दिशा का कोई फ्रेम नहीं होने से नाराज हो जाता है और बॉडीगार्ड से वाद-विवाद शुरू कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है वाद-विवाद से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। घटना के बाद पाटनी के मैनेजर ने दुख जताते हुए माफी मांगी है। वीरल भयानी ने कैप्शन देते हुए कहा कि कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़ता है।

दिशा पाटनी की अगली फिल्म सलमान खान के साथ ‘राधे’  22 मई को रिलीज होगी

दिशा पाटनी की अगली फिल्म सलमान खान के साथ ‘राधे’ है। 22 मई को रिलीज होने वाली फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट किया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा का मशहूर डायरेक्टक प्रभु देवा ने की है।

Related Post

मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2020: पूरे देशभर में मकर संक्राति को अलग-अलग से मनाए जाने की जानें वजह

Posted by - January 8, 2020 0
लाइफ़स्टाइल डेस्क। हमारे देश में ऐसे कई धार्मिक त्यौहार हैं जिसे हर राज्य में अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं।…