दिशा पाटनी

मरून रंग की शार्ट ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा खूबसूरत अंदाज, तारीफ पर तारीफ

1074 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मलंग की सफलता के बाद से दिशा पाटनी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो दिशा का स्टाइलिश और बोल्ड लुक उन्हे  हमेशा चर्चा में बनाए रखता है। अक्सर इनका बोल्ड अवतार उनके दीवानों को दिख ही जाता है। इन्हीं बोल्ड अवतार के साथ दिशा एक बार फिर से अपने फैंस को दीवाना बना दिया।

दरअसल, बीते हल गुरुवार की रात दिशा मुंबई में अपनी फिल्म मलंग की सफलता की पार्टी में पहुंची। जहां उनका बहुत ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। जिसे देख कोई भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट पाया।

हद से ज्यादा दुबलेपन से अब न हो परेशान, अपनाए वजन बढ़ाने का सही तरीका

दिशा पाटनी पार्टी में मरून रंग की शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी। फुल स्लीव और डीप राउंड नेक बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा का लुक कमाल दिख रहा था। वहीं इस शानदार ड्रेस के साथ स्ट्रैपी ब्लैक रंग की हील मैच की गई थी।

बालों में लाइट कर्ल और मरून शेड के आई मेकअप के साथ दिशा का परफेक्ट फिगर तारीफें बटोरने के लिए काफी था। इस सक्सेस पार्टी में पहुंचे आदित्य रॉय कपूर ने दिशा के साथ पेयर करते हुए मरून रंग की टीशर्ट पहनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे थे।

वहीं पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने नजर आए। अनिल कपूर भी फिल्म मलंग का हिस्सा है और पार्टी में पहुंचे थे। नीले रंग की टीशर्ट और काले रंग की जींस पहने अनिल मुंह पर गुलाबी रंग का मास्क लगाए दिखे।

Related Post

star Chadwick Bossman dies

‘ब्लैक पैंथर’ के स्टार चैडविक बॉसमैन का हुआ निधन, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़ी खास बातें

Posted by - August 29, 2020 0
हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन का शुक्रवार को निधन हो गया। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य भूमिका निभाने…
Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…
उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हनी सिंह बोले- मैं डर गया

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने खास अंजाद को लेकर सुर्खियों में रहती…