बर्थडे पर टाइगर के साथ दिशा पाटनी की प्राइवेट पार्टी, देखते ही फैंस ने घेरा

1238 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। दिशा पाटनी एक बार फिर बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं. दोनों को फैंस के बीच एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। 13 जून को दिशा पाटनी का जन्मदिन था ऐसे में भला टाइगर इस मौके को खास बनाने में कैसे पीछे छूट जाते।

ये भी पढ़ें :-टैटू दिखा कर गोल्डन शॉर्ट ड्रेस में कहर ढा रही हैं सपना चौधरी

आपको बता दें जन्मदिन के मौके पर दिशा जल्दी ही काम से फ्री हो गईं और शाम को टाइगर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। दिशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बर्थडे पर अटेंशन पाना पसंद नहीं है इसलिए वो चुपचाप टाइगर के साथ डिनर पर निकल आईं। वहीं टाइगर श्रॉफ कैजुअल लुक में नजर आए. उन्हें ब्लैक गेटअप में स्पॉट किया गया।

ये भी पढ़ें :-दिशा पटानी को इस खास अंदाज में टाइगर ने किया बर्थडे विश 

जानकारी के मुताबिक दिशा पाटनी ने एनिमल प्रिंट क्रॉप टॉप कैरी किया। साथ ही रिप्ड जींस और बूट्स उनके लुक्स को कंप्लीट कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इस वक्त फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं। दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।

 

Related Post

26 साल की उम्र में जोजिबिनी टूंजी ने जीता 2019 के मिस यूनिवर्स का खिताब

Posted by - December 9, 2019 0
फैशन डेस्क। अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने साल 2019 का मिस…

विदाई पर फूट-फूट कर रोईं टीवी एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  14 अक्टूबर को राजकुमारी मोहिना सिंह ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के…
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल

70वें ‘बर्लिन फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज, भारत की ये फिल्में भी हैं शुमार

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, 70वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने जा रहा है। यह महोत्सव…