Disadvantaged communities are becoming a new force in the rural economy.

मुसहर, वनटांगिया, बुक्सा और बावरिया बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

103 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वंचित समुदाय (Communities) जिन्हें कल तक बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, आज वही मुसहर, वनटांगिया, बावरिया और बुक्सा समुदाय की महिलाएं और पुरुष ‘आत्मनिर्भर’ बनकर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जिलों से लेकर सुदूर जंगलों तक, योगी सरकार की मुहिम ने इन परिवारों को न केवल सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी दिलाया है।

वंचित समुदायों (Communities) के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट मानना है कि उत्तर प्रदेश तभी ‘उत्तम प्रदेश’ बनेगा, जब राज्य का सबसे कमजोर व्यक्ति सशक्त होगा। इसी सोच के तहत इन विशिष्ट समूहों को स्टार्ट-अप फंड, रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के जरिए भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इससे वे साहूकारों के चंगुल से मुक्त होकर खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश हैं कि वंचित समुदायों (Communities) के दरवाजे तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। 

मुसहर समुदाय : 2843 ग्राम पंचायतों में जगी नई उम्मीद

कभी समाज की मुख्यधारा से पूरी तरह कटे हुए मुसहर समुदाय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। प्रदेश की 2843 ग्राम पंचायतों में इस समुदाय को संगठित किया गया है। यहां 1896 विशिष्ट मुसहर समूहों का गठन किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इन परिवारों को सीधे स्वरोजगार और सरकारी अनुदान से जोड़ा गया है, जिससे दशकों से चला आ रहा पलायन और गरीबी का चक्र टूटा है।

वनटांगिया और बुक्सा : जंगलों से निकलकर बाजार तक का सफर-

आजादी के बाद भी लंबे समय तक बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वनटांगिया समुदाय के 496 समूहों का गठन किया गया है। इन्हें न केवल राजस्व ग्राम का अधिकार मिला, बल्कि अब ये समूह आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे हैं। इसी प्रकार, बुक्सा जनजाति के 548 सदस्यों को भी समूहों में जोड़कर उनके पारंपरिक कौशल को आधुनिक बाजार से जोड़ा गया है, जिससे उनकी आजीविका में बड़ा उछाल आया है।

बावरिया समुदाय : 2346 परिवारों को मिला योजनाओं का ‘कवच’

घुमंतू और उपेक्षित रहे बावरिया समुदाय के 2346 परिवारों को पहली बार सरकार ने संगठित कर उन्हें ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान किया है। 

इन परिवारों को चिन्हित कर आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य इन्हें स्थायी रूप से बसाकर समाज की गौरवशाली पहचान दिलाना है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने अनावश्यक रूप से रोड पर लगी होर्डिंग्स को हटाने के दिए निर्देश

Posted by - December 30, 2024 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में महाकुम्भ-2025 की तैयारियों…
CM Yogi

सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मालवा में किये गये उनके कार्यों से हमें मिलती है सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की प्रेरणा : सीएम

Posted by - June 1, 2025 0
आगरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत…
CCTVs should be installed in cow shelters: CM Yogi

गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: मुख्यमंत्री

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री…
CM Yogi

15 मार्च तक पूरी कर ली जाएं लंबित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण संबंधी कार्रवाईः मुख्यमंत्री

Posted by - March 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।…
ज़ील 2020

आईआईएलएम एकेडमी के ‘ज़ील 2020’ में प्रतिभागियों की धमाकेदार प्रस्तुति

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित आईआईएलएम एकेडमी आफ हायर लर्निंग के 13वें वार्षिकोत्सव ज़ील 2020 का द्वितीय चरण का आरम्भ शुक्रवार…