बागी 3

निर्देशक का खुलासा : श्रद्धा कपूर ने बागी 3 के ली थी गाली देने की ट्रेनिंग

1063 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में इन दिनों बिजी हैं। इसी क्रम में वह मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म के निर्देशक अहमद खान भी मौजूद थे। फिल्म की टीम ने कपिल शर्मा के सेट पर जमकर मस्ती की। निर्देशक अहमद खान ने श्रद्धा और टाइगर को लेकर चंद खुलासे भी किए हैं।

श्रद्धा कपूर को अपने डायलॉग्स को बोलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा

निर्देशक अहमद खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ से जुड़े एक ऐसे वाकये का खुलासा किया है, जब फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपने डायलॉग्स को बोलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

इंस्टाग्राम पर दबंग सलमान खान के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, फैंस को किया सैल्यूट

फिल्म के लेखक फरहाद सामजी उनकी मदद के लिए आगे आए और श्रद्धा को इसकी अच्छी ट्रेनिंग दी?

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई इस घटना का जिक्र हुआ। निर्देशक ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन, श्रद्धा अभ्यास कर रही थीं कि गालियां कैसे दी जाए? ऐसा वह इसलिए कर रही थीं क्योंकि यह उनके किरदार की मांग थी। मेरी पत्नी सेट पर आई हुई थीं और वह समझ नहीं पा रही थीं कि श्रद्धा आखिर कर क्या रही हैं? क्योंकि वह काफी अजीब लग रही थीं। काफी देर तक अभ्यास करने के बाद श्रद्धा ने मेरे पास आकर कहा, ‘सर, इन शब्दों को जिस तरह से कहा जाना है, मैं इन्हें सही से नहीं कह पा रही हूं? इसके बाद, फिल्म के लेखक फरहाद सामजी उनकी मदद के लिए आगे आए और श्रद्धा को इसकी अच्छी ट्रेनिंग दी? ‘बागी 3’ फिल्म की इस तीसरी किश्त में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है।

Related Post

कियारा आडवाणी

टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोलर्स के मैसेज से परेशान होकर कियारा ने उठाया यह कदम

Posted by - March 16, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म कबीर सिंह में बेहद ही शानदार रोल निभाने वाली कियारा आडवाणी को जल्द ही फिर से इन…
रंजन गोगोई

रंजन गोगोई – न्यायपालिका की स्वतंत्रता खतरे में, यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार

Posted by - April 20, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने ऊपर एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के…

बर्थडे स्पेशल: कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री आयशा जुल्का, अब दिखने लगी हैं ऐसी

Posted by - July 28, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मों दमदार एक्टिंग करने वाली आयशा जुल्का का जन्मदिन 28 जुलाई को होता है।आज यानी रविवार को 47…