Flight

अब बरेली से लखनऊ आना-जाना हुआ आसान, मिलेगी सीधी फ्लाइट

462 0

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान योजना में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने पंख लगा दिए हैं। पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में नौ हवाई अड्डे तैयार कर देश के 80 बड़े शहरों तक सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार से बरेली लखनऊ के लिए भी सीधी फ्लाइट (Flight) होगी।

एयरपोर्ट अथारिटी ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। बरेली लखनऊ हवाई सेवा तीन दिन तक रहेगी। इसको लेकर एलाइंस एयर ने बरेली से लखनऊ तक का टिकट 1988 रुपए रखा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एलाइंस एयर ने बरेली-लखनऊ उड़ान के लिए नया एटीआर-42 विमान खरीदा है, जिसकी सीटें काफी लग्जरी और आरामदायक हैं।

नौ हवाई अड्डों से देश के 80 प्रमुख शहरों तक है उड़ान

1947 से 2014 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट चल रहे थे। उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी 15 से 16 शहरों तक की ही थी। प्रदेश में कुशीनगर से नौवें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में उड़ानें शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के हवाई अड्डों से 80 प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा है।

मुंबई बेंगलुरु दिल्ली के लिए है सीधी फ्लाइट (Flight)

बरेली एयरपोर्ट से अब तक मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट थी। वहीं लखनऊ-बरेली हवाई सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके शुरू हो जाने से बरेली के लोगों का लखनऊ आना-जाना काफी सुविधा जनक हो जाएगा।

नशे के सौदागरों पर कसा योगी सरकार ने शिकंजा, 785 अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर की थी लखनऊ हवाई सेवा की मांग

पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली लखनऊ हवाई सेवा जल्द शुरू किए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि अगस्त में हवाई सेवा शुरू हो जाएगी इसके बाद से इसमें तेजी आई।

अप्रैल 2023 तक पांच शहरों में और शुरू होगी हवाई उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश के पांच अन्य जिलों से अभी हवाई सेवा शुरू करने की योजना की तैयार कर ली है। एयरपोर्ट निर्माण से लेकर हवाई पट्टी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अप्रैल 2023 तक प्रदेश के अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र जिलों से भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

अभी इन नौ शहरों से है देश के बड़े शहरों को सीधी फ्लाइट (Flight)

प्रदेश के लखनऊ, बरेली, प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, हिंडन, कुशीनगर से देश के सभी बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट है।

Related Post

Keshav Maurya

उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये खास निर्देश

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ | विधानसभा के कक्ष संख्या–77 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आगामी विधानसभा…
Akharas showed sensitivity on Amrit Snan

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान संपन्न, मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

Posted by - January 29, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh)  का दूसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व…
CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…