दिग्विजय सिंह-कोई अन्न उगा देशद्रोही हो जाता है, तो कोई चंदा खाकर भी राष्ट्रभक्त, वाह मोदी जी वाह!

861 0

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन पर उठे विवाद को लेकर इशारों में तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर किसान आंदोलन को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा।

दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोई ‘अन्न’ उगाकर देशद्रोही हो जाता है, तो कोई ‘चंदा खाकर’ भी राष्ट्रभक्त। वाह मोदी जी वाह!!”

इसी ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह ने इशारों में राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। दरअसल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर अयोध्या में ही 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदने के सौदे में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

इस मामले पर वे सफाई भी दे चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी लगातार अयोध्या के राम मंदिर के लिए इकट्ठा किए गए चंदे को लेकर ट्रस्ट को घेरने में जुटे हैं।

दरअसल, भाजपा के कई नेता कह चुके हैं कि किसान आंदोलन में कुछ देशद्रोही खालिस्तानी तत्व घुसे हुए हैं। और ये भी आरोप लगाया कि इन्ही अलगाववादियों की वजह से किसान और सरकार के बीच कोई सहमति नहीं हो पा रही है।

कई राउंड की मीटिंग के बाद भी फिलहाल कोई निष्कर्ष ना निकलने के कारण सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

ऊपर से राम मंदिर जमीन खरीद में हुए तथाकथित आरोपों से सरकार पहले ही जूझ रही है। यूपी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की सरकार किसी भी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

बंगाल में मिली हार से मोदी सरकार और सतर्क हो गई है यूपी में आरएसएस के सर्वे में वर्तमान योगी सरकार को 100 सीटे मिलती देख केंद्र सरकार पहले से ही परेशान है। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी राममंदिर संबंधित कोई भी विवाद में पड़ कर अपने वोट बैंक को कत्तई ढीला नही करना चाहती।

 

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी-धामी ने “मैं गंगा बोल रही” खंडकाव्य का किया विमोचन

Posted by - May 6, 2022 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को…
cm yogi

‘महाभारत के रिश्ते’ अब वसूली के लिए निकलेंगे तो जेल जाएंगेः योगी

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक…
CM Yogi

छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया: सीएम योगी

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 (UP GIS-2023) का उद्घाटन किया। इस अवसर…
AK Sharma

अक्षय उर्जा से कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी, पर्यावरण अनुकूल होगा जीवन

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयासों…