दिग्विजय सिंह का रोड शो

दिग्विजय के रोड शो के दौरान गले में भगवा पट्टा डाले दिखे पुलिसकर्मी

1139 0

भोपाल| लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान के सात में से 5 चरण पूर्ण हो चुके हैं | छठे चरण में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मतदान है| भोपाल में बढ़ती इस सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इस दौरान एक अजीब दृश्य देखने को मिला है|

ये भी पढ़ें :-दुश्मनी इतनी करो कि दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना होना पड़े’ -सुषमा स्वराज 

आपको बता दें दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पट्टा डाले नजर आए।

ये भी पढ़ें :-‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गये हैं।  दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है।

 

Related Post

CAA और NPR

रजनीकांत का पेरियार पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के लिए माफी मांगने से इनकार

Posted by - January 21, 2020 0
कोयंबटूर। तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने एक कार्यक्रम के दौरान पेरियार ईवी रामासामी को लेकर कथित तौर पर की गई अपमानजनक…
नए भारत निर्माण

नए भारत निर्माण में हर दिव्यांग और युवा की भागीदारी जरूरी : पीएम मोदी

Posted by - February 29, 2020 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत के निर्माण में हर दिव्यांग युवा, दिव्यांग बच्चे की उचित भागीदारी…