Dhirendra Shastri, CM Dhami

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री धामी के काम की सराहना की

436 0

देहरादून। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हिन्दू अध्ययन केंद्र बनाने और चारधामों के नाम पर किसी अन्य मंदिर या ट्रस्ट का निर्माण न होने के निर्णय लेने के लिए साधु संतों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की सराहना की।

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  सच्चे धर्मरक्षक हैं।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में हिन्दू शिक्षा केंद्र खोलने का निर्णय सनातनी संस्कृति को बढ़ावा देगा और आने वाली पीढ़ी हमारे धार्मिक मान्यताओं, व्यवस्थाओं तथा सनातन धर्म की विशिष्टिताओं को जान सकेगी।

इससे सनातनी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में सनातन धर्म की लहर चल रही है। उत्तराखंड में भी अन्य सरकारों के साथ ऐसे ही प्रभावशाली निर्णय लिए गए है।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर शास्त्री (Dhirendra Shastri)  ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  जो हमारे लाडले हैं तथा बागेश्वरधाम का उन्हें पूरा आशीर्वाद प्राप्त है। उनका दूसरा निर्णय उत्तराखंड के चारों धामों के महत्व को बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री का चारों धामों के नाम पर कोई ट्रस्ट या धाम नहीं खोलने के निर्णय इस बात का प्रतीक है कि इससे चारों धामों के महत्व पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शास्त्री (Dhirendra Shastri)  ने अपने संदेश में कहा कि बागेश्वर बाबाजी तथा श्री हनुमानजी की ओर से मुख्यमंत्री को आशीष की वह राष्ट्र के उन्नति के लिए इसी तरह के निर्णय लेते रहें, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।

Related Post

भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

बेटे उमर से सात महीने बाद मिलकर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

Posted by - March 14, 2020 0
श्रीनगर। बीते सात महीनों से नजरबंद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार देर शा​म रिहा हुए थे। इसके बाद…
AK Sharma

सिद्धार्थनगर में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और…
CM Dhami provided appointment letters to 178 candidates.

चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में…