धनतेरस स्पेशल: भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, होगा अशुभ

1166 0

लाइफस्टाइल डेस्क.    धनतेरस का त्योहार आने वाला है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इस साल का धनतेरस शुक्रवार, 13 नवंबर को है. हिन्दू धर्मं के अनुसार मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी के सिक्के-गहने और अलग-अलग धातुओं के बर्तन खरीदते है. माना जाता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन कुबेर प्रसन्न होते है.

सावधान! आपके शरीर में कैंसर के खतरे को बढ़ाती है ये चीज़े

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता है, लेकिन कुछ चीज़े ऐसी भी हैं जिनको धनतेरस पर खरीदना अशुभ माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं वो चीज़े कौन सी है.

  • आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन खरीदते हैं।  आपको बता दें कि यह धातु राहु का कारक होती है। धनतेरस के दिन ऐसी चीजें घर लाई जाती हैं जो प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुई हो। न कि मानव निर्मित हो। अत: इसे घर में लाना और सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसी तरह लोहे की वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए।
  • धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है. राहु की नजर पड़ते ही परेशानियां बढ़ने लगती हैं.
  • धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं. बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है. इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं.
  • धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए. धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें.
  • धनतेरस के दिन कांच का सामान खरीदने से भी अपसगुन होता है.

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से मिले जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि

Posted by - June 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल…
CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…
PM Modi

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

Posted by - April 6, 2024 0
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गाजियाबाद पहुंचे हैं,…